
Saree look for Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर अपनी अलमारी में ऐसी साड़ियों का कलेक्शन सजा लें, जो दिखने में तो हल्की हो लेकिन उनका पल्लू हैवी लुक लिए हो। आजकल मार्केट में टैसल पल्लू वाली साड़ियों का खूब फैशन चल रहा है। ऐसी साड़ियां आपको कॉटन फैब्रिक से लगाकर सिल्क तक में मिल जाएंगी। अगर अब तक आपने टैसल पल्लू वाली साड़ी नहीं पहनी है, तो अनंत चतुर्दशी में फैंसी डिजाइन की साड़ी जरूर खरीदें। जानते हैं टैसल पल्लू वाली साड़ी के कुछ डिफरेंट लुक के बारे में।
पीला और पिंक कलर साड़ी कांबिनेशन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। एंब्रॉयडरी बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी के पल्लू में लटकन वाले पिंक और सिल्वर कांबिनेशन सोबर लुक दे रहे हैं। साड़ी की खूबसूरती इसका पल्लू बढ़ा रहा है। आप भी ऐसी सिल्क की साड़ियां खरीद सकती हैं, जो आपको सुंदर लुक देंगी।
अगर हल्के फैब्रिक की साड़ी में टैसल वर्क चाहती हैं, तो आपको आसानी से मार्केट में 1000 की रेंज में डिफरेंट कलर के रेशम धागों से सजे टैसल पल्लू वाली साड़ी मिल जाएंगी। कॉटन सिल्क साड़ी के पल्लू में भी टैसल वर्क अच्छा लगता है। ऐसी साड़ियां प्लेन होती हैं लेकिन इनके पल्लू में लटकन के कारण लुक निखर के सामने आता है।
सिल्क की ग्रीन कलर की साड़ी के पल्ले में खूबसूरत फूलों के डिजाइन के टैसल लगाए गए हैं। यह टैसल वाकई देखने में कुछ अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। आप अपनी अलमारी में ऐसी साड़ी भी सजा सकते हैं, जो सिंपल और सोबर लगेगी।
और पढ़ें: यंग टीचर्स पहनें पेस्टल सूट सेट, ड्यूटी टाइम के लिए 5 डिजाइंस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.