Beautiful vine style Mehndi: कम समय में लगने वाली बेल मेहंदी के बेस्ट डिजाइन कौन-से हैं? क्या मिनिमल बेल मेहंदी ऑफिस और फंक्शन के लिए सही है? बच्चों के हाथों के लिए आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन कौन-से हैं?
अगर आप कम समय में मेहंदी डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो बच्चे से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक पैरों में अरेबिक बेल मेहंदी की डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें फूल और पत्तियों को बेहतरीन ढंग से सजाया जाता है, जिससे कि यह भरी-भरी लगती है और जल्दी लग भी जाती है। ऐसी डिजाइन आप सिर्फ पैरों नहीं बल्कि हाथों में भी ट्राई कर सकते हैं।
25
ज्वेलरी डिजाइन बेल मेहंदी
मिनिमल और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो हाथों को बिना ज्यादा भरे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। फ्लोरल पैटर्न, पत्तियों की बेल और फिंगर डिटेलिंग का कॉम्बिनेशन हाथों को ज्वेलरी सा भरा दिखाएगा।ब्रेसलेट जैसा डिजाइन खास फंक्शन में ट्राय करें।
35
चांद बेल मेहंदी डिजाइन
अगर बच्चे के हाथ में बेल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो आप हाथ के सेंटर में चांद का खूबसूरत डिजाइन उकेरे और उसके बाद फिंगर और नीचे के हिस्से में फूलों की और पत्तियों की बेल तैयार करें। यह मिनिमल डिजाइन आराम से 5 से 10 मिनट में लग जाएगा और बच्चे के हाथ भी बेहद खूबसूरत दिखाई देंगे। आप चाहे तो हाथों में ब्रेसलेट डिजाइन भी तैयार कर सकते हैं।
45
फिंगर टिप बेल मेहंदी
पूरे हाथों में मेहंदी लगाने का मन नहीं है, तो केवल फिंगर टिप में भी बेल का घना डिजाइन तैयार कर सकते हैं। ऐसी मेहंदी आप ऑफिस के किसी खास फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं। यह जल्दी भी लग जाती है और उसका मिनिमल लुक आपको फैशनेबल दिखाएगा।
55
बैक हैंड बेल मेहंदी
बेल मेहंदी लगाने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप हाथ के आगे या पीछे के हिस्से में केवल एक उंगली पर बेल डिजाइन बनाएं। विभिन्न उंगलियों से बेल के डिजाइन निकालकर सेंटर में मंडला आर्ट सजाएं या फिर ब्रेसलेट डिजाइन से जोड़ दें। यह डिजाइन बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा लेकिन इससे भी हाथ सुंदर दिखेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.