बच्चों के लिए बेस्ट अंब्रेला डिजाइन: हेडगियर से लेकर कलर-चेंजिंग तक देखें 5 शानदार ऑप्शन

Published : Jun 24, 2026, 11:00 AM IST

Kids Umbrella: बच्चों के लिए छाता कैसा होना चाहिए? बच्चों के लिए कौन-सा छाता सबसे अच्छा है? क्या हेडगियर अंब्रेला बच्चों के लिए सेफ है? क्या पोर्टेबल बॉक्स अंब्रेला स्कूल बैग में रखा जा सकता है?

PREV
15
किड्स अंब्रेला डिजाइन

मानसून का मौसम आते ही बच्चों के लिए सही छाता चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। बच्चों के लिए छाता खरीदते समय केवल उसका रंग और डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी मजबूती और सेफ्टी का भी ध्यान रखना चाहिए। छाता हल्का होना चाहिए, ताकि बच्चे उसे आसानी से कैरी कर सकें। साथ ही, उसका कपड़ा अच्छी क्वालिटी का वॉटरप्रूफ होना चाहिए। आमतौर पर बच्चों के लिए 16 से 19 इंच का छाता बेस्ट होता है।

और पढे़ं- स्कूल रीओपन पर बच्चों को जरूर दें ये 5 जरूरी सामान, पढ़ाई होगी आसान और मजेदार

25
कार्टून प्रिंट अंब्रेला

छोटी बच्चियों को कार्टून प्रिंट वाले छाते बेहद पसंद आते हैं। पिंक, लैवेंडर और अन्य ब्राइट कलर्स में मिलने वाले ये अंब्रेला देखने में अट्रैक्टिव होते हैं। इनमें डबल-लेयर वॉटरप्रूफ कोटिंग की जाती है, जो बच्चों को बारिश से बेहतर सेफ्टी देती है।

35
कलर-चेंजिंग अंब्रेला

अगर आपका बच्चा नई और क्रिएटिव चीजें पसंद करता है, तो कलर-चेंजिंग अंब्रेला उसके लिए परफेक्ट रहेगा। बारिश की बूंदें पड़ते ही इस छाते पर बने फूल और पैटर्न रंग बदलने लगते हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आता हैं। यह न केवल स्टाइलिश है बल्कि अच्छी क्वालिटी की वॉटरप्रूफ लेयर के कारण बारिश से भी पूरा बचाव करता है।

45
बॉक्स अंब्रेला

बॉक्स अंब्रेला उन बच्चों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो हल्का और कॉम्पैक्ट छाता चाहते हैं। यह फोल्ड होकर एक छोटे बॉक्स या केस में आ जाता है, जिसे आसानी से स्कूल बैग या पॉकेट में रखा जा सकता है। खोलने पर यह नॉर्मल बड़े छाते की तरह पूरी सेफ्टी देता है। यह धूप और बारिश दोनों मौसमों में उपयोगी रहता है।

55
हेडगियर अंब्रेला

अगर आपके बच्चे हाथ में छाता पकड़कर चलना पसंद नहीं करते, तो हेडगियर अंब्रेला उनके लिए बेस्ट है। यह टोपी की तरह सिर पर पहना जाता है और दोनों हाथ फ्री रखता है। लगभग 21 इंच का यह अंब्रेला धूप और बारिश दोनों से सेफ्टी देता है। आउटडोर एक्टिविटी और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए ये काफी यूजफुल साबित हो सकता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. बच्चों के लिए छाते का सही साइज क्या होता है?

आमतौर पर 16 से 19 इंच का छाता बच्चों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

2. क्या कलर-चेंजिंग अंब्रेला वास्तव में रंग बदलता है?

हां, बारिश की बूंदें पड़ने पर इसके प्रिंट और पैटर्न का रंग बदल जाता है।

3. क्या हेडगियर अंब्रेला स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए अच्छा है?

हां, यह हाथ फ्री रखता है और हल्की बारिश व धूप से बचाता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories