पीकॉक से लेकर बटरफ्लाई तक, मानसून में घर को वाइब्रेंट लुक देंगी ये 5 खूबसूरत बेडशीट्स

Published : Jun 22, 2026, 04:00 PM IST

Monsoon Bedsheet Designs: मानसून का मौसम आते ही घर के इंटीरियर में भी ताजगी और रंगों की जरूरत महसूस होने लगती है। रूम को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देने के लिए 5 बेडशीट्स के शानदार डिजाइन देखें... 

PREV
15
मानसून में कैसी होनी चाहिए बेडशीट?

बरसात के मौसम में बेडशीट चुनते समय फैब्रिक का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमेशा हल्के और जल्दी सूखने वाले कपड़े चुनें, ताकि नमी और सीलन की समस्या न हो। कॉटन ब्लेंड बेडशीट्स मानसून के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं। ये कंफर्ट होने के साथ-साथ जल्दी सूख जाती हैं और लंबे समय तक फ्रेश बनी रहती हैं। वहीं, वेलवेट या मोटे फैब्रिक की बेडशीट्स से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है।

और पढ़ें- Kalamkari Bedsheet: 100% कॉटन+कंफर्टेबल मटेरियल, गर्मी में खरीदें ये कलम कारीगरी बेडशीट

25
पीकॉक प्रिंट बेडशीट

अगर आप अपने कमरे को रॉयल और एलिगेंट लुक देना चाहते हैं, तो पीकॉक प्रिंट बेडशीट एक बेहतरीन ऑप्शन है। व्हाइट बेस पर ब्लू बॉर्डर और बीच में बने मोर के खूबसूरत पैटर्न कमरे को अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसके साथ मैचिंग पिलो कवर भी आते हैं। 100% कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बनी ये बेडशीट आसानी से धुल जाती है और मानसून में जल्दी सूखती है।

35
लीफ प्रिंट बेडशीट

नेचर-इंस्पायर्ड डेकोर पसंद करने वालों के लिए लीफ प्रिंट बेडशीट परफेक्ट है। सफेद रंग के बेस पर हरे रंग की अलग-अलग पत्तियों की डिजाइन कमरे को फ्रेश और प्रीमियम लुक देती है। ये डिजाइन मानसून की हरियाली को घर के अंदर दिखाती है।

45
बटरफ्लाई प्रिंट बेडशीट

रंग-बिरंगी तितलियों वाले प्रिंट की बेडशीट मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत लगती है। व्हाइट बेस पर बने मल्टीकलर बटरफ्लाई प्रिंट्स कमरे को फ्रेश और खुशहाल माहौल देते हैं। यह बेडशीट बच्चों के कमरे के साथ-साथ मास्टर बेडरूम में भी शानदार लगती है।

55
बटिक प्रिंट बेडशीट

कॉटन ब्लेंड फैब्रिक में बनी बटिक प्रिंट बेडशीट रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। इसका कपड़ा मुलायम और आरामदायक होता है। ब्लू, येलो, रेड और अन्य वाइब्रेंट रंगों में अवेलेबल ये प्रिंट्स कमरे को क्लासिक और स्टाइलिश लुक देते हैं। बाजार में ऐसी बेडशीट्स आपको लगभग ₹500 से ₹600 की कीमत में आसानी से मिल जाएंगी।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. मानसून में कौन-सा बेडशीट फैब्रिक सबसे अच्छा होता है?

कॉटन ब्लेंड बेडशीट सबसे अच्छी मानी जाती है।

2. मानसून में कौन-से प्रिंट सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं?

पीकॉक, लीफ, बटरफ्लाई और फ्लोरल प्रिंट मानसून में फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देते हैं।

3. अच्छी क्वालिटी की प्रिंटेड बेडशीट कितने में मिल जाती है?

₹500 से ₹600 के बीच अच्छी कॉटन ब्लेंड प्रिंटेड बेडशीट आसानी से मिल जाती है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories