Holi 2025: 3 दिन की होली पर छुट्टी, वृंदावन घूमने का कर रहें प्लान तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Published : Mar 08, 2025, 08:52 AM ISTUpdated : Mar 08, 2025, 08:58 AM IST
Vrindavan holi

सार

Vrindavan Holi Trip: होली पर इस बार 3 दिन की छुट्टी हो रही है। 14 मार्च को होली है और फिर शनिवार (15 मार्च) और रविवार (16 मार्च) की छुट्टी। ऐसे में इस बार वृंदावन का प्लान आप बना सकते हैं। 

Holi Trip for vrindavan: वृंदावन की होली दुनिया भर में मशहूर है। कृष्ण की ये नगरी रंगों से सराबोर हो जाता है। देश-विदेश से लोग यहां की होली देखने आते हैं। इस बार 14 मार्च शुक्रवार को होली है, इसके बाद दो दिन का वीकेंड। आप चाहें तो अपनी फैमिली के साथ वृंदावन जा सकते हैं। यकीन मानिए वहां की होली आपको ताउम्र कभी ना भूलने वाले पल देकर जाएगी। अब वहां जाएंगे तो घूमने का प्लान भी कर लें। यहां पर हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 2-3 दिन की छुट्टी में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पहला दिन: होली के रंग और भक्ति का संगम

1. बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर यहां से आप होली की शुरुआत करें। यहां पर फूलों और गुलाल की होली होती है। कृष्ण भक्त होली के रंगों में डूबे नजर आते हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर तक यहां होली का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

2. निधिवन – रहस्यों से भरी जगह

होली खेलने के बाद आप निधिवन घूम सकते हैं। निधिवन भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम से जुड़ी एक पवित्र जगह है। कहा जाता है कि रात में यहां भगवान कृष्ण और राधा रास रचाते हैं और सूरज ढलने के बाद यहां कोई नहीं रुक सकता। यहां जाने के बाद आपको एक अनोखा अनुभव मिलेगा। शांति और आध्यात्मिकता से आपका यहां परिचय होगा।

3. प्रेम मंदिर – लाइट और रंगों का अद्भुत संगम

प्रेम मंदिर शाम के समय घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।यहां शाम को 7 बजे के बाद लाइट और फाउंटेन शो होता है, जो होली के माहौल को और खास बना देता है। मंदिर की नक्काशी और सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

होली के अगले दिन का प्लान

4. इस्कॉन मंदिर

अगर आप थोड़ा शांत माहौल में होली मनाना चाहते हैं तो इस्कॉन मंदिर को एक्सप्लोर करें। यहां भक्त संकीर्तन के साथ होली खेलते हैं और भजन-कीर्तन का दिव्य अनुभव मिलता है। विदेशी भक्तों के साथ होली खेलना एक अलग ही आनंद देता है।

5. रंगजी मंदिर – दक्षिण भारतीय शैली में अनोखा अनुभव

वृंदावन के इस मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली में बनी है। यहां भी इस्कॉन टेंपल घूमने के बाद जा सकते हैं। होली पर यहां खास आयोजन किया जाता है।

6. केशी घाट – यमुना तट पर एक सुकून भरा अनुभव

अगर आप होली के रंगों के बीच थोड़ा सुकून पाना चाहते हैं, तो केशी घाट जरूर जाएं। यहां पर आप यमुना आरती का आनंद ले सकते हैं। नाव से घूम सकते हैं।

7. लोकल स्ट्रीट फूड और बाजार घूमें

वृंदावन के बाजारों में मालपुआ, कचौड़ी, रबड़ी और लस्सी का स्वाद जरूर लें। होली के मौके पर बाजारों में खासतौर पर गुलाल, पिचकारी और राधा-कृष्ण से जुड़े साज-सामान मिलते हैं।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

महंगा फेशियल नहीं गर्मी में चेहरे को ठंडा और चमकदार बनाएंगी रसोई की ये चीजें
विटामिन C सीरम 2 मिनट में हो जाएगा तैयार, चेहरे के दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा