
ट्रैवल डेस्क। 2024 में टूरिज्म अपने पीक पर रहा। भारत स्पेन सहित कई देशों में पर्यटकों को हुजूम उमड़ा। फेमस डेस्टिनेशन, मनमोहक नजारे और अनकहे इतिहास को जानने दूर-दूर से लोग आये। एशिया में वियतमान, साउथ कोरिया,जापान लोगों की पसंद तो यूरोप में भी ऐसे कई देश रहे जिसे सैलानियों ने जमकर एक्सप्लोर किया तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-
2024 में स्पेन लोगों की पहली पसंद रहा। यहां 47 से ज्यादा यूनेस्कों वर्ल्ड हेरिटेज है। यह देश अटलांटिक और भूमध्यसागरीय समुद्र तटों की सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के तटीय इलाकों बिल्कुल ट्रॉपिकलन आइलैंड जैसे लगते हैं। स्पेन का खाना भी इसका बड़ा आकर्षण है। यहां आने पर टॉर्टिला एस्पानियोला, पिस्टो, पैएला जैसी डिशेज का स्वाद जरूर चखे।
फ्रांस को "दुनिया का सबसे रोमांटिक देश" कहा जाता है। यहां की संस्कृति, वाइन, कैफे, ऐतिहासिक स्मारक और अनोखे परिदृश्य इसे हर तरह के यात्री के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं। 2024 में ये जगह हनीमून बिताने वाले कपल्स की फेवरेट रही।
शानदार नजारों और कड़क चाय के लिए तुर्किये भारतीयों समेत दूसरे टूरिस्ट की पहली पसंद बनीं। यहां पर ट्रेडिशनल कल्चर के साथ आप मॉर्डन एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं। तुर्किये में हॉट बलून यात्रा से लेकर ओटोमन वास्तुकला तक सभी सैलानियों को खूब भाती है।
जब बात खूबसूरती की आती है तो ऑस्ट्रिया देश बड़े-बड़े शहरों को मात देता है। यहां पर आप हाब्सबर्ग काल के भव्य किले, बारोक शैली के महल और ऐतिहासिक खंडहर गेख सकते हैं। यहां स्थित इमारतें घूमने के लिए 2 हफ्ते भी कम पड़ जायेंगे।
ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड में चार देश शामिल हैं - इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड। यह देश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से दुनिया में एक अहम स्थान रखता है। यहां के प्रसिद्ध स्थल जैसे स्टोनहेंज, रोमन बाथ, और जॉर्जियन सिटी ऑफ बाथ लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
पुर्तगाल में महलों, पुराने किलों और समुद्र की लहरों का मजा लिया जा सकता है। पेन पैलेस, सॉर्टेला गांव, मूर्स का किला और अज़ोरेस झरने यहां के मेन डेसिट्नेशन हैं। थाईलैंड से हटकर लग्जरी नाइटलाइफ का मजा उठाना चाह रहे हैं तो पुर्तगाल आने का प्लान जरूर बनाएं।
ग्रीस, जिसे पश्चिमी सभ्यता का जनक कहा जाता है, हर साल लाखों पर्यटकों का स्वागत करता है। यहां आने पर एक्रोपोलिस, मेटियोरा मठ, हेफेस्टस का मंदिर और डेल्फी जैसी जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। इसके अलावा एथेंस, कोर्फू, थेसालोनिकी, सेंटोरिनी और क्रीट जैसे शहरों के अलावा 200 से अधिक द्वीप भी अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं।
स्विट्ज़रलैंड भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन यहां की नेचुरल ब्यूटी, ऊंचे पहाड़ और झीलों के किनारे बसे मनमोहक गांव इसे खास बनाते हैं। यह मशहूर टेनिस खिलाड़ी और स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म के एंबेसडर रोजर फेडरर का भी पसंदीदा स्थान है। यहां हर मौसम में घूमने का अपना अलग आनंद है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में घूमने की प्लानिंग? ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत झीलें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.