ड्रेंडफ हटा स्कैल्प रखेगा हेल्दी ? लाल बिटर जिंजर से ऐसे घर पर बनाएं हर्बल शैंपू

Published : Jul 30, 2026, 08:00 PM IST
बिटर जिंजर

सार

Homemade Bitter Ginger Shampoo: क्या आप जानते हैं कि Bitter Ginger से हर्बल शैंपू भी बनाया जाता है? जानें Bitter Ginger क्या है, यह फल है या पौधा, इसके संभावित हेयर केयर फायदे और घर पर शैंपू बनाने का आसान तरीका।

अदरक (Ginger) परिवार का एक औषधीय पौधा है, जिसमे गुलाबी रंग का फूलों का शंकु निकलता है। अगर इसे हाथ से निचोड़ा जाए, तो चिपचिता लिक्विड निकलता है। साफ, सुगंधित जेल जैसा तरल एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल शैंपू से लगाकर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है। अगर आपको भी ये कही मिल जाए, तो इससे घर में शैंपू रेडी किया जा सकता है। जानते हैं बिटर जिंजर के बालों के लिए क्या फायदे हैं और कैसे इससे शैंपू तैयार किया जा सकता है।

बिटर जिंजर के बालों के लिए फायदे

  • स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।
  • डैंड्रफ पैदा करने वाले कुछ सूक्ष्मजीवों की संख्या तेजी से कम करता है।
  • खुजली और हल्की स्कैल्प इरिटेशन खत्म होती है।
  • फ्रिजी बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • स्कैल्प को हेल्दी रखता है, जिससे हेयर फॉल में कमी आती है। 

और पढ़ें: महादेव की भक्ति को दें स्टाइलिश ट्विस्ट, त्रिशूल इयररिंग्स बना देंगे सावन 2026 खास

बिटर जिंजर से शैंपू कैसे बनाएं?

  • अगर आपको बिटर जिंजर का फ्लावर कोन मिल जाता है, तो आप घर पर ही शैंपू तैयार कर सकते हैं। 2 से तीन बड़े चम्मच बिटर जिंजर का ताजा रस लें।
  •  इसमें 200 ml बिना सल्फेट वाला लिक्विड शैंपू बेस्ट डालें।
  •  रोज मेरी एसेंशियल ऑयल भी एड करें। ऐसा करने से आपका शैंपू खुशबूदार भी बनेगा और साथ ही बालों को फायदा पहुंचाएगा।
  • शैंपू बेस में बिटर जिंजर का रस मिलाएं और एलोवेरा जेल के साथ एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिलाकर मिक्स करें और बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
  •  आप इसे दो से तीन सप्ताह तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को गीला करके इस तेल पर दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और और बालों को साफ करके धो लें। 

अगर स्कैल्प पर संक्रमण है तो डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी होम रेमिडी को अपनाने से बचें वरना समस्या हो सकती है।

और पढ़ें: रक्षाबंधन 2026: फूल पत्ती छोड़िए, राखी पर लगाएं 7 फ्लोरल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ₹300-600 का मिलता है ये शिवलिंग स्मोक फाउंटेन, DIY ट्रिक से सिर्फ ₹50 में करें तैयार
सिर्फ नाम नहीं मतलब भी खास, सावन सोमवार को जन्मे बच्चों के लिए 30 सुंदर नाम