Wood door with storage: बेडरूम के लिए दरवाजा चाहिए लेकिन जगह कम हैं तो आप स्टोरेज वुडन एल्युमिनयम डोर देखें, जो लग्जरी और सेलेब लुक देने में बिल्कुल कमी नहीं रखेगा। आप भी ऐसा ही कुछ घर के लिए चुन सकते हैं।
घर में जगह कम हो तो इंटीरियर स्मार्टली चूज करना जरूरी है। वरना सारा स्पेस खत्म हो जाएगा। आप भी Bedroom Door Designs ढूंढ रहे हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए हैं। देखें बुकशेल्फ और स्टोरेज संग आने वाले दरवाजा जो दिखने में स्टाइलिश और कम जगह में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं।
26
एल्युमिनियम डोर डिजाइन
यह दरवाजा मॉडर्न इंटीरियर और क्लासिक स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन मिश्रण देता है। इसे हाल के साथ अटैच बेडरूम के लिए चुना जा सकता है। यूरोपियन स्टाइल ऐसे डोर बहुत शानदार लगते है। इसमें कंसील हिंज मटेरियल का यूज किया गया है, ताकि इसे खोलने और बंद करने में मुश्किल में न हो। यह डिजाइन न केवल स्पेस सेविंग का काम करता है बल्कि घर को प्रीमियम लुक देगा। बाजार और ऑनलाइन इस तरह के दरवाजों की ढेरों डिजाइन्स मिल जाएंगे।
36
स्लाइडिंग बुकशेल्फ डोर डिजाइन
ये दरवाजा उन घरों के लिए परफेक्ट है, जहां पर डोर खोलने की ज्यादा जगह नहीं होती है। अगर आप स्टोरेज रूम या पेंट्री को छुपाना चाहते हैं तो इसे चुनें। इसे वुडन मटेरियल पर तैयार किया गया है। जहां आप किताबों के साथ इनडोर प्लांट रख सकते हैं। यह एक तरह की डिस्प्ले यूनिट जैसा लुक देती है। अगर आप भी रूम को रस्टिक और वॉर्म लुक देना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं। यह दरवाजा हैंडल की बजाय स्लाइडिंग पैटर्न पर है, जिससे इसे खोलने और बंद करने में काफी ज्यादा आसानी होगी।
तस्वीर में बेहद स्मार्ट और स्टाइलिश इंटीरियर पर दिखाने वाला हिडेन बुकशेल्फ डोर दिखाया गया है, जिसे मर्फी डोर भी कहा जाता है। यह रैक स्टोरेज और दरवाजे दोनों का काम करता है। अगर आप बेडरूम को प्राइवेट रखना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। ताकि बाहर से आया कोई भी मेहमान अंदर एंटर न कर पाए। इसे अक्सर ऑफिस या फिर विला में इस्तेमाल किया जाता है ताकि कम जगह में घर की खूबसूरती बनी रहे। आप इस वुडन फिनिश और एल्युमिनियम पर बनवा सकते हैं, जो प्रीमियम और रिच लुक देने में कमी नहीं रखेगा।
56
व्हाइट वुडन स्टोरेज डोर डिजाइन
रूम अगर हाल से अटैच है और आप सीधे दरवाजा नहीं देना चाहते हैं तो इस तरह की बुकशेल्फ वाला डोर देखें, जो फुल प्राइवेसी देने के साथ इंटीरियर और लग्जरी लगते हैं। यहां पर आप किताबों के अलावा होम डेकोर शो पीस, प्लांट और अन्य सामान रख सकते हैं। ऐसी डोर डिजाइन ग्लास, लकड़ी और एल्यूमिनियम के अलावा PWC पैनल भी बनवाई जा सकती है।
66
आर्च शेप वुडन
दीवारों पर सफेद रंग का पेंट हैं तो इस तरह का आर्च शेप वुडन दरवाजा लगवाएं। जो इनडोर शेल्फ संग आते हैं। इसमें सुंदर डार्क वुडन का लैमिनेट लगा हुआ है जो स्टाइल के साथ विंटेज लुक दे रहे हैं। इसे आप हाल और रूम के लिए विकल्प बना सकते हैं। घर में जगह नहीं है तो इस तरह का मल्टी फंक्शनल डोर कमाल लगेगा।
बुकशेल्फ डोर की खासियत
यह दरवाजे काफी भारी होते हैं और बनावट भी मजबूत होती है। इसमें पिवट हिंज का यूज होता है, जो स्टाइल संग सिक्योरिटी देते हैं।
अच्छी क्वालिटी के दरवाजे किताबों के वजन के बावजूद इसे आसानी से खोला और बोला बंद किया जा सकता है।