
Bridal Alta Mehndi Designs: आजकल दुल्हन मेहंदी की जगह आलता पैरों में लगाना पसंद करती हैं, क्योंकि इसकी बहुत ही खूबसूरत डिजाइंस बन जाती हैं। ये जल्दी लग जाती हैं, जल्दी सूख जाती हैं और धोने पर आसानी से छूट भी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पैरों में मेहंदी की जगह ब्राइडल आलता लगाना चाहती हैं, तो हम आपको दिखाते हैं इसकी लेटेस्ट डिजाइंस…
ब्राइड अपने पैरों में आलता लगाने के लिए ये डिजाइन चुन सकती हैं, जो इंस्टाग्राम पर भी खूब वायरल हो रही है। इसके लिए छोटे ब्रश की मदद से अपने पैर के आगे वाले पोर्शन में ट्रायंगल शेप में आलता फिल करें। अब एक पतला ब्रश लेकर इसके ऊपर डिटेलिंग करें, कुछ डॉट बनाकर आप इस तरह के बेल वाली डिजाइन बनाकर छोटे छोटे फ्लावर्स बनाएं और अपने ब्राइडल आलता वाले पैरों के लुक को पूरा करें।
और पढ़ें- 5 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा समय, झटपट लगा लें ये 6 इंस्टेंट मेहंदी
पैरों में सिंपल लेकिन यूनिक का आलता लगाने के लिए आप इस तरह से पिरामिड शेप वाला डिजाइन भी बना सकते हैं। ब्रश की मदद से अपने पैरों में इस तरह का डिजाइन बनाएं। सामने से उंगलियों को पूरा फिल करें और सेंटर में एक राउंड सर्किल बनाएं।
आलता में व्हाइट और रेड कलर का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। सबसे पहले आप अपने पैरों को धोकर इसमें रेड कलर का आलता लगाएं, फिंगर पर ट्रायंगल शेप बनाकर इसे अच्छी तरह से फिल करें। साइड में भी रेड कलर का आलता लगाएं। अब बीच में एक डायमंड शेप बनाकर राउंड सर्कल्स बनाएं। इसके आजू बाजू व्हाइट कलर से डॉट लगाएं। साइड में एक लाइन क्रिएट करके इन्हें आपस में जोड़ें।
इस तरह का स्टोन पैटर्न भी आजकल बहुत ट्रेंड में है। जिसमें सिंपल सा आलता लगाकर इसके ऊपर स्टिक ऑन स्टोंस लगाए जाते हैं। आप फ्रंट में तीन साइड से कर्व वाला ब्राइडल आलता लगाएं। बीच में राउंड सर्कल बनाएं। व्हाइट डॉट से डिटेलिंग करें और स्टोन चिपकाकर अपने ब्राइडल लुक को पूरा करें।
सोशल मीडिया पर ये वायरल ब्राइडल आलता भी काफी ट्रेंड में है। जिसमें जिग जैग शेप में फिंगर के पास वाला पोर्शन पूरा आलता से फिल किया गया है। इसके बाद पतले से ब्रश की मदद से डबल लाइन क्रिएट करके बीच में एक सर्कल बनाएं। इसके आजू बाजू फ्लावर बनाएं।