Gen Z दुल्हन के हाथों का नया श्रृंगार, लेटेस्ट बैंगल्स सेट आए मार्केट में, देखें 12 सुपरहिट डिजाइंस

Published : Mar 14, 2026, 11:00 AM IST
Bridal Bangles Designs

सार

Bridal Bangles Designs: शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है, 16 श्रृंगार करे वो सबसे हसीन दिखाना चाहती है। लहंगा और ज्वेलरी के साथ हाथों में चूड़ी सेट उसके ब्यूटी को पूरा करती है। इसलिए चूड़ी सेट में बार-बार बदलाव किए जाते हैं। आजकल चूड़ा की जगह चूड़ी सेट का ट्रेंड चल पड़ा है। आइए दिखाते हैं, 12 डिजाइंस। 

Trendy Bridal Churi Set For Gen Z Bride: Gen Z दुल्हनों के बीच फैशन का ट्रेंड बदला है, ट्रेडिशन से हटकर वो अब माडर्न और फ्यूजन लुक पसंद करने लगी हैं। जैसे रेड लहंगा को छोड़कर वो अलग-अलग कलर का लहंगा पहन रही हैं, वैसे ही चूड़ा और लहठी से इतर अलग तरह के बैंगल्स सेट भी पहनती नजर आ रही हैं। वो ऐसा बैंगल्स सेट तैयार करा रही है, जिसे बाद भी अपने अलग-अलग आउटफिट के साथ पहनें।

घुंघरू और कुंदन बैंगल्स सेट

जहां पहले की दुल्हन पूरे हाथों में लाल रंग की चूड़ी पहनती थी और उसके साथ बैंगल्स पेयर करती थी अब वो ट्रेंड बदल गया है। यहां पर दो तरह के ब्राइडल सेट दिखाए गए हैं। एक में गोल्डन घुंघरू वाले बैंगल्स के साथ मीनाकारी और क्रिस्टल चूड़ी को पेयर किया गया है। बीच-बीच में रेड चूड़ी को जगह दी गई है। वहीं दसूरे में गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स के साथ बीच में एक दो रेड कांच की चूड़ी को पेयर किया गया है। इस तरह के बैंगल्स सेट किसी भी रंग के लहंगे और साड़ी के साथ गॉर्जियस लगते हैंं। शादी के बाद भी आप इसे अलग-अलग आउटफिट पर जोड़ सकती हैं। 

पर्ल एंड एडी बैंगल्स विद वेलवेट चूड़ी सेट

जेन जी में ज्यादातर दुल्हन को मिनिमलिस्टक बैंगल्स सेट पसंद आते हैं। यहां पर दो चूड़ी सेट दिखाए गए हैं। पहली डिजाइन में पर्ल बैंगल्स के अलग-अलग डिजाइन को वेलवेट चूड़ी के साथ जोड़ा गया है। पर्ल बैंगल्स के साथ कुंदन वर्क भी है। वहीं दूसरी डिजाइन में  एडी नग वाले बैंगल्स वेलवेट चूड़ी के साथ ऐड किया गया है। हल्दी फंक्शन के लिए यह परफेक्ट चूड़ी सेट है। शादी के बाद भी इस तरह के चूड़ी सेट पार्टी-फंक्शन में पहन सकती हैं।

 

ग्लास बैंगल्स सेट

ग्लास की चूड़ी की चमक हर तरह के आउटफिट के साथ परफेक्ट लगती है। ब्राइडल लुक देने के लिए इन दोनों डिजाइंस में हैवी कंगन जोड़ा गया है। इसके आगे पीछे और बीच में पतली क्रिस्टल और नग से सजे कड़े को पेयर किया गया है। आप लहंगा के कलर की ग्लास चूड़ी रखें और आगे पीछ इस तरह के कंगन पेयर करें। 500-1000 रुपए में यह सेट तैयार हो सकता है।

कस्टमाइज बैंगल्स सेट

कस्टमाइज बैंगल्स सेट भी जेन जी दुल्हन की पसंद में शुमार है। दूल्हा-दुल्हन प्रिंट से सजे चौड़े चूड़े के साथ पर्ल बैंगल्स सेट और नेम के साथ बनेे चूड़ी सेट यूनिक लगते हैं। लहंगा साड़ी पर इसे शादी में पहन सकती हैं। शादी के बाद करवा चौथ या तीज पर भी इसे अपने हाथों पर सजा सकती हैं। हालांकि कस्टमाइज बैंगल्स बनवाने के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होता है।

और पढ़ें: गणगौर में पहनें सरसों पीली साड़ी, देखें बनारसी से लेकर शिफॉन डिजाइंस

गोल्डन चूड़ी सेट

सिंपल लेकिन क्लासिक लुक इस तरह के चूड़ी सेट पर मिलती है।  ग्लास या फिर मेटल गोल्डन चूड़ी के साथ पर्ल और गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स जोड़े गए हैं। यहां दिए गए ये दो डिजाइंस एवरग्रीन हैं। शादी के बाद इसे सालो-साल पहन सकती हैं। यह सेट आपको 400-700 रुपए के अंदर मिल जाएंगे.

और पढ़ें: Nose Ring Designs: नग वाली नथुनी पहन देवर की शादी में इतराएं, देखें 6 डिजाइंस

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Wavy Hair Without Heat: बिना हीट टूल के पाएं सॉफ्ट वेवी हेयर, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
Cowrie Jutti Designs: कौड़ी शेल्स जूती के ये बसूरत डिजाइन्स, एथनिक लुक में लगा देंगे चार चांद