
Dulhan Foot Mehndi Design: दुल्हन के पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में फुट मेहंदी डिज़ाइन का खास रोल होता है। एंटिक और हेवी पैटर्न वाली मेहंदी न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक देती है, बल्कि पूरे ब्राइडल स्टाइल को रॉयल टच भी देती है। अगर आप शादी के लिए कुछ यूनिक और खास तलाश रही हैं, तो ये 7 डिजाइन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं।
फुल कवर फुट मेहंदी डिजाइन दुल्हन के पैरों को पूरी तरह से भर देता है, जिससे बेहद रिच और ट्रेडिशनल लुक मिलता है। इसमें बारीक बेल-बूटे, जाल पैटर्न और मोटिफ्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो पैरों को एकदम रॉयल अपील देता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है जो हैवी और क्लासिक लुक चाहती हैं।
मंडला आर्ट मेहंदी डिज़ाइन सिंपल होते हुए भी बेहद एलिगेंट लगता है। पैरों के बीच में बना गोल मंडला और उसके आसपास की डिटेलिंग बहुत आकर्षक लगती है। यह डिजाइन उन दुल्हनों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा भरा हुआ नहीं, बल्कि बैलेंस्ड और सॉफ्ट एंटिक लुक चाहती हैं।
पायल इंस्पायर्ड मेहंदी डिज़ाइन पैरों में ज्वेलरी जैसा लुक देता है। इसमें एंकल के चारों ओर चेन और घुंघरू जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं, जो असली पायल का अहसास कराते हैं। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स है और ब्राइडल लुक को और भी खास बनाता है।
फ्लोरल बेल डिज़ाइन हमेशा से ट्रेंड में रहा है। इसमें फूलों और बेलों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है, जो पैरों पर बहुत ही सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देता है। यह डिजाइन खासकर उन दुल्हनों के लिए अच्छा है जो सिंपल लेकिन एंटिक टच वाला मेहंदी स्टाइल चाहती हैं।
जालीदार यानी नेट पैटर्न वाली मेहंदी पैरों को बेहद यूनिक और स्टाइलिश लुक देती है। इसमें बारीक जाल के साथ छोटे-छोटे डिजाइन बनाए जाते हैं, जो एंटिक फिनिश देते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर उन ब्राइड्स के लिए है जो कुछ हटकर और ट्रेंडी स्टाइल चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- Makeup Foundation Tips: अब नहीं होगा मेकअप पैची, जानें सही फाउंडेशन चुनने के सीक्रेट
मोर यानी पीकॉक डिजाइन भारतीय मेहंदी का सबसे खूबसूरत और पारंपरिक पैटर्न माना जाता है। पैरों पर बना मोर डिज़ाइन बहुत ही रिच और आकर्षक लगता है। यह डिज़ाइन शुभता और सुंदरता का प्रतीक है, इसलिए इसे ब्राइडल मेहंदी में खास जगह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- Celebrity Blouse Sleeve Designs: सेलेब्स जैसे स्टाइल के लिए ट्राई करें ये 5 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
टो रिंग को हाइलाइट करने वाली मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें उंगलियों के आसपास खास पैटर्न बनाए जाते हैं, जिससे बिछिया और पैर दोनों सुंदर लगते हैं। यह डिजाइन ब्राइडल लुक को कंप्लीट और डिटेल्ड बनाता है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है।