Bridal Photoshoot Ideas: शादी में कराएं राधिका मर्चेंट जैसा ब्राइडल फोटोशूट, 7 रॉयल First Look आइडिया

Published : Feb 12, 2026, 02:16 PM IST

Wedding Photography Trends 2026: अपनी शादी में अगर आप भी राधिका मर्चेंट की तरह रॉयल और क्लासी ब्राइडल फोटोशूट चाहती हैं, तो यहां है 7 शानदार Bridal First Look,  Bridal Entry और Bridal Photoshoot Ideas आइडिया, जो आपकी वेडिंग एल्बम को बना देंगे यादगार।

PREV
16
ब्राइडल फोटो शूट आइडिया 2026

शादी का सबसे खास और यादगार पल होता है दुल्हन का “फर्स्ट रिवील”। जब घूंघट उठता है, कैमरा क्लिक करता है और हर किसी की नजरें बस दुल्हन पर ठहर जाती हैं। राधिका मर्चेंट के ब्राइडल लुक की तरह अगर आप भी अपने वेडिंग एल्बम को रॉयल और क्लासी बनाना चाहती हैं, तो ये 7 फोटोशूट आइडिया आपके लिए परफेक्ट हैं।

26
हल्की रोशनी और चेहरे पर सॉफ्ट स्माइल क्लोजअप ब्राइडल शॉट

हल्की रोशनी और चेहरे पर सॉफ्ट स्माइल शॉट बेहद एलीगेंट लगता है। इस पोज में दुल्हन की आंखों का एक्सप्रेशन सबसे ज्यादा मायने रखता है। बैकग्राउंड में फूलों की सजावट या महलनुमा सेटअप इस मोमेंट को और भी रॉयल बना सकता है।

36
दुल्हन का बैठकर हल्की मुस्कान के साथ लिया गया शॉट

दुल्हन का मेकअप और ज्वेलरी कैमरे में कैद हो तो तस्वीर में एक अलग ही गहराई आती है। दुल्हन का बैठकर हल्की मुस्कान के साथ लिया गया शॉट बेहद क्लासी लगता है। यह पोज खासतौर पर मेकअप और एक्सेसरीज को हाइलाइट करता है।

46
लंबा दुपट्टा, हैवी लहंगा वाला ब्राइडल फोटो पोज

लंबा दुपट्टा, हैवी लहंगा और स्लो मोशन में चलती दुल्हन, ये शॉट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। फ्लावर शॉवर, लाइट्स या स्मोक इफेक्ट के साथ यह एंट्री और भी ग्रैंड हो सकती है।

56
सीढ़ियों पर बैठकर या लहंगे के गोल घेरे के साथ बैठी दुल्हन पोज

माथा पट्टी, नथ, मांग टीका और आंखों का मेकअप, इन सबको हाईलाइट करने के लिए क्लोज-अप शॉट जरूरी है। सॉफ्ट लाइटिंग और हल्का सा फेस टिल्ट इस फोटो को मैगजीन कवर जैसा लुक दे सकता है। इसके अलावा सीढ़ियों पर बैठकर या लहंगे के गोल घेरे के साथ बैठी दुल्हन का पोज भी शानदार है।

66
ट्रेडिशनल लहंगे के साथ ब्राइडल का बैक फोटो शूट पोज

राधिका मर्चेंट की तरह आप भी ट्रेडिशनल लहंगे के साथ मॉडर्न पोज ट्राय कर सकती हैं।  खिड़की के पास खड़े होकर लिया गया शॉट इंडो-वेस्टर्न वाइब देता है। राधिका मार्चेंट की तरह दुल्हन का बैक पोज भी एल्बम को खास बनाता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories