Budget Terrace Decor: न्यू ईयर पार्टी के लिए टेरेस को पार्टी हॉल जैसा बनाना चाहते हैं? फेयरी लाइट्स, फ्लोर सीटिंग, DIY टेबल, पौधों की सजावट और न्यू ईयर थीम डेकोर से कम बजट में शानदार टेरेस पार्टी सेटअप करें और घर पर ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करें।
न्यू ईयर पार्टी के लिए हर बार होटल या पार्टी हॉल बुक करना जरूरी नहीं। थोड़ी सी प्लानिंग और बजट-फ्रेंडली डेकोर से आपका टेरेस ही सबसे कूल पार्टी हॉटस्पॉट बन सकता है। सही लाइटिंग, सिंपल फर्नीचर और कुछ DIY आइडियाज से आप कम खर्च में शानदार न्यू ईयर वाइब बना सकते हैं- वो भी अपने घर पर।
26
1. लाइटिंग से बनाएं पार्टी वाला माहौल
टेरेस डेकोर में सबसे मेन रोल लाइटिंग का होता है।
फेयरी लाइट्स, वॉर्म येलो बल्ब और LED स्ट्रिंग लाइट्स से पूरा एरिया जगमगा उठता है।
रेलिंग, दीवार और पौधों के आसपास लाइट लपेट दें- कम खर्च में बड़ा इफेक्ट मिलेगा।
36
2. फ्लोर सीटिंग से बचाएं बजट
महंगे सोफा या कुर्सियों की जगह फ्लोर कुशन, दरी और गद्दे लगाएं।
कलरफुल कवर और थ्रो से ये सीटिंग पार्टी-परफेक्ट लगेगी।
यह सेटअप कम जगह में भी ज्यादा लोगों के लिए आरामदायक रहता है।
46
3. DIY टेबल और स्नैक कॉर्नर
पुरानी स्टूल या क्रेट को टेबल बनाएं।
ऊपर फेयरी लाइट, टेबल रनर या न्यू ईयर थीम कार्ड रखें।
डिस्पोजेबल प्लेट्स और ग्लास यूज करें-क्लीनअप भी आसान रहेगा।
56
4. पौधों से जोड़ें नेचुरल पार्टी वाइब
टेरेस के गमलों को इधर-उधर सेट करें।
उन पर लाइट या रिबन लगाएं।
ग्रीनरी के साथ पार्टी लुक ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम लगता है।
66
5. न्यू ईयर थीम डेकोर न भूलें
बैलून, “Happy New Year” बैनर, पार्टी प्रॉप्स और काउंटडाउन बोर्ड लगाएं।
ब्लैक-गोल्ड या सिल्वर थीम बजट में भी क्लासी लगती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.