
ट्रेवल डेस्क। सर्दियों में दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है। धुंध के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुल मिलाकर सर्दियों में राजधानी रहने लायक नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी घर छोड़ किसी अच्छी जगह पर जाकर सांस लेना चाहते हैं तो अब ट्रिप की तैयारी कर लें। दरअसल, आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जो दिल्ली के बहुत पास है। यहां पर आप कम पैसों में ताजी हवा लेने के साथ सुकून पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-
उत्तराखंड के मुक्तेश्वर पॉपुलर डेस्टिनेशन है। अगर आप शांति और सुकून दोनों चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। नैनीताल से मुक्तेश्वर केवल दो घंटे की दूरी पर है। अगर मुक्तेश्वर आ रहे हैं तो यहां 350 साल पुराना शिव मंदिर घूम सकते हैं। वहीं, एडवेंचर पसंद है तो ट्रैकिंग का लुत्फ उठाये। यहां पर रैपलिंग और रॉक क्लाइंबिंग का मजा उठा सकते हैं।
धर्मशाला अफॉर्डेबल और शानदार जगह है। यहां पर आप पार्टनर और परिवार दोनों के साथ टाइम बिता सकेत हैं। वहीं, बर्फीले पहाड़ों का मजा भी यहां से देखसकते हैं। इसके अलावा धर्मशाला पर ग्युटो मठ स्थित है। अगर अध्यात्म में दिलचस्पी है तो यहां जरूर आएं। इसके साथ ही धर्मशाला पहुंचना मुश्किल नहीं है। यहां आप एयरपोर्ट, ट्रेन और सड़क मार्ग तीनों से पहुंच सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्थति परवाणू लेस क्राउड जगह है। दिल्ली से इस हिल स्टेशन की दूरी 270 किलोमीटर की दूरी है। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो नेचर की गोद में समय बिताना चाहते हैं। यहां हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रेल्स और केबल कार राइड का मजा उठा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्थित फागू छोटा है लेकिन बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये जगह दिल्ली करीब 380 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं,आप यहां 10 घंटे में केवल पहुंच सकती हैं। इसके अलावा फागू में कुफरी फन वर्ल्ड और महासू घूमने के लिए अच्छी जगह है। जो बहुत खूबसूरत है।
लैंसडाउन उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप पहाड़ों के बीच शांति का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं। यह समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यहां ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग और जिपलाइनिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मज उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- November Travel: हवा महल नहीं, जयपुर ट्रिप खास बना देंगी ये ऑफबीट प्लेस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.