Bun Hairstyles: मैरिड वूमन बनाएं 10 बन हेयरस्टाइल, सिंदूर लगाना और बाल संभालना होगा आसान

Published : Feb 07, 2026, 08:59 PM IST

Bun Hairstyles with Jewellery Ideas for Heavy Look: अगर इस बन में थोड़ी सी हेयर जूलरी (Hair Jewellery) जोड़ दी जाए, तो पूरा लुक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश बन जाता है। यहां हम आपको 10 ऐसे जूलरी बन हेयरस्टाइल बता रहे हैं जो मैरिड वूमन के लिए परफेक्ट हैं।

PREV
16
मैरिड वूमन बनाएं 10 बन हेयरस्टाइल, सिंदूर लगाना और बाल संभालना होगा आसान

शादी के बाद बालों को स्टाइल करना सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि सुविधा के लिए भी जरूरी हो जाता है। खासकर जब रोज सिंदूर लगाना हो, घर या ऑफिस संभालना हो या किसी फंक्शन में जाना हो, तब बन हेयरस्टाइल (Bun Hairstyle) सबसे आसान और एलिगेंट ऑप्शन बन जाता है। अगर इस बन में थोड़ी सी हेयर जूलरी (Hair Jewellery) जोड़ दी जाए, तो पूरा लुक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश बन जाता है। यहां हम आपको 10 ऐसे जूलरी बन हेयरस्टाइल बता रहे हैं जो मैरिड वूमन के लिए परफेक्ट हैं।

26
पिन जूलरी बन हेयरस्टाइल आइडिया

जूड़ा पिन जूलरी बन (Juda Pin Bun)

बन के बीच में बड़ी जुड़ा पिन (Juda Pin) लगाकर भी आप क्लासिक हेयरस्टािल बना सकती हैं। ये आपको पारंपरिक स्टाइल देगी। साथ ही इसमें बाल मजबूती से बंधे रहते हैं। 

माथा-पट्टी कनेक्ट बन (Matha Patti Connect Bun)

फ्रंट में माथा पट्टी (Matha Patti) और पीछे बन जूलरी से कनेक्ट करें। इस तरह की हेयरस्टाइल आप साड़ी, लहंगा या किसी भी एथनिक अटायर के साथ बना सकती हैं। ये ब्राइडल या फेस्टिव लुक को शानदार दिखाती है।

36
जूलरी चेन बन हेयरस्टाइल

गजरा जूलरी बन (Gajra Jewellery Bun)

बन के चारों ओर आर्टिफिशियल गजरा (Artificial Gajra) या फूलों वाली जूलरी लगाएं। इससे ट्रेडिशनल लुक मिलेगा और त्योहारों के लिए ये शानदार रहेगी। इसे जब भी बनाएंगे तो बाल भी सेट रहेंगे।

गोल्ड चेन बन (Gold Chain Bun)

बन के चारों ओर पतली गोल्ड चेन (Gold Chain) वाली जूलरी लपेटें। इस तरह की बन हेयरस्टाइल सिंपल लेकिन रॉयल लुक देती है। आप इसे शादी या पार्टी में जरूर ट्राय करें।

46
पर्ल एंड स्टोन वर्क एसेसरीज बन हेयरस्टाइल

कुंदन पिन लो बन (Kundan Pin Low Bun)

गर्दन के पास लो बन बनाकर उसमें कुंदन हेयर पिन (Kundan Hair Pin) लगा दें। ये डेली वियर या पूजा के लिए परफेक्ट हैं। इसमें सिंदूर लगाना आसान रहेगा। साथ ही साड़ी या सूट के साथ खूब जंचेगी।

पर्ल रिंग बन (Stone Ring Bun)

बन के चारों ओर पर्ल रिंग एक्सेसरी (Stone Ring Accessory) लगाकर आप इंस्टेंट ग्लैम पा सकती हैं। आपको इस तरह की पर्ल जूड़ा एसेसरीज रेडीमेड मिल जाएगी। इससे आपको पार्टी रेडी लुक मिलेगा।

56
मिनिमल मेटल बन हेयरस्टाइल आइडियाज

पर्ल स्टडेड बन (Pearl Studded Bun)

बन में पर्ल पिन (Pearl Pins) लगाकर आप रॉयल हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसमें ऐसे फॉलिंग स्ट्रैंड्स लगाएंगी तो लुक सॉफ्ट और क्लासी लगेगा। बड़े फंक्शन के लिए भी ये एकदम सही चॉइस रहेगी।

मिनिमल मेटल बन (Minimal Metal Bun)

बन में मेटल हेयर कफ (Metal Hair Cuff) लगाएं। आजकल सिल्वर और ऑक्सीडाइज्ड जूलरी बहुत ट्रेंड में हैं। इसे लगाकर आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल फ्यूजन मिलेगा। 

66
क्लिप बन एंड ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल

फ्लोरल क्लिप बन (Floral Clip Bun)

आप लोअर बन हेयरस्टाइल बनाकर उसमें फ्लोरल क्लिप (Floral Clip) लगाएं। ये फ्लोरल एसेसरीज के साथ आपको ट्रेंडी और यूनिक लुक देगी। इसे बनाकर आप फ्रेश और यंग लुक पा सकती हैं। साथ ही येडे फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

ब्रेडेड जूलरी बन (Braided Jewellery Bun)

पहले चोटी बनाएं और उसे बन में घुमाकर जूलरी स्ट्रिंग (Jewellery String) लगाएं। इसे यूनिक और स्टाइलिश बनाने के लिए लटकन पर्ल जूलरी एसेसरीज लगाएं। इससे लंबे बालों को एकदम स्टनिंग लुक मिलेगा।

Read more Photos on

Recommended Stories