
अगर आप कम बजट में अपनी किचन को स्टाइलिश और व्यवस्थित दिखाना चाहती हैं, तो महंगे मॉल की बजाय सस्ते क्रॉकरी मार्केट एक्सप्लोर करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको कप, प्लेट, बाउल, ग्लास, टी सेट, सर्विंग ट्रे और स्टोरेज जार जैसी कई चीजें बेहद कम कीमत में मिल सकती हैं। कई मार्केट्स में तो 1,000 रुपए के अंदर ही अच्छी-खासी किचन रैक भरने लायक क्रॉकरी मिल जाती है। अगर आप भी बजट में शॉपिंग करना चाहती हैं, तो ये मार्केट्स आपके काम आ सकते हैं।
अगर आप कम दाम में ज्यादा सामान खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार शानदार ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको स्टील, ग्लास, सिरेमिक और प्लास्टिक क्रॉकरी की ढेरों वैरायटी मिल सकती है। कई दुकानों में होलसेल रेट पर कप-प्लेट सेट और किचन ऑर्गेनाइजर भी आसानी से मिल जाते हैं।
और पढ़ें - Doormats 3D Rug Ideas: डोरमैट रग 3D डिजाइन, लिविंग रूम-बेडरूम के लिए कोजी 7 Ideas
मुंबई में रहने वालों के लिए भुलेश्वर मार्केट काफी मशहूर मानी जाती है। यहां कम बजट में खूबसूरत टी सेट, सर्विंग प्लेट और डिनरवेयर मिल सकते हैं। अगर bargaining अच्छी आती है, तो और भी सस्ते दाम में सामान मिल सकता है।
बेंगलुरु की चिकपेट मार्केट भी बजट शॉपिंग के लिए जानी जाती है। यहां आपको सस्ते दाम में किचन जार, मग सेट और कई तरह की डेकोरेटिव क्रॉकरी मिल सकती है। अगर आप 1000 रुपए भी लेकर आती हैं तो कई किचन आइटम यहां से खरीद सकती हैं।
और पढ़ें - Nail Art Easy Ideas: Nail Art डिजाइन, गर्मियों में 6 ट्रेंडी नेल पॉलिश से सुंदर बनाएं हाथ
हर शहर में छोटे होलसेल बर्तन बाजार होते हैं, जहां मॉल की तुलना में कम दाम पर अच्छा सामान मिल सकता है। जैसे भोपाल, इंदौर, जयपुर या लखनऊ में भी कई लोकल मार्केट्स में सस्ती क्रॉकरी मिल जाती है। यहां पर आप होलसेल रेट पर सस्ते आइटम खरीद सकती हैं जो कि आपके मॉडर्न किचन को एकदम एस्थेटिक लुक देंगे।
अगर समझदारी से खरीदारी करें, तो करीब 1,000 रुपए में आप ये सब आसानी से खरीद सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.