स्कूटर- कार की सफाई सिर्फ 1 रु में, 4 टिप्स से चमक उठेगा वेहिकल

Published : Jun 17, 2026, 04:30 PM IST
स्कूटर- कार की सफाई

सार

Cheap scooter car cleaning tips: घर पर स्कूटर और कार की सस्ती सफाई कैसे करें? वाहन के शीशे साफ करने के लिए क्या इस्तेमाल करें? बेकिंग सोडा से कार के दाग कैसे हटाएं?

क्या आप उन लोगों में शामिल है, जो अपनी कार या फिर गाड़ी को साफ करने के लिए मैकेनिक के पास भेजते हैं। ऐसा करने पर काफी खर्च हो जाता है। आप यह काम 1 से ₹10 के अंदर भी आसानी से कर सकते हैं। वेहिकल को कार वॉश सेंटर भेजने के बजाय आप घर में मौजूद कुछ चीजों से कार या फिर स्कूटर की सफाई कर सकते हैं और उसे नया जैसा लुक दे सकते हैं।

 शैंपू और पानी से करें एक्सटीरियर क्लीनिंग

 वेहिकल की महंगी क्लीनिंग की जगह आप एक बाल्टी पानी में थोड़ा माइल्ड शैंपू मिलकर कार को साफ कर सकते हैं। इसके बाद मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से गंदगी हटाएं। बाद में साफ पानी डाल दें। इससे आपका कार या स्कूटर चमक उठेगा।

पुराने टूथब्रश का करें इस्तेमाल 

कार की सफाई के दौरान सिर्फ शैंपू या पानी डालने से ही यह पूरा क्लीनिंग नहीं होगी। इसके लिए आपको पुराने टूथब्रश की भी जरूरत पड़ेगी। स्कूटर या कार के व्हील और छोटे-छोटे स्पेस से धूल को हटाने के लिए टूथब्रश काम आएगा। इसमें आप चाहे तो थोड़ा सा शैंपू लगा सकते हैं और छोटे स्पेस की सफाई को आसान बना सकते हैं।

सिरके के और पानी का करें इस्तेमाल 

एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं। आप स्कूटी के शीशे या कार के शीशे पर स्प्रे करें। फिर माइक्रो फाइबर कपड़े से पोछ दें। इससे शीशे पर जमी धूल भी साफ हो जाएगी और शीशे नए जैसे चमक उठेंगे।

और पढ़ें: Dola Zari Saree: बहन की बेटी की शादी में दें डोला जरी साड़ी, मौसी का बढ़ेगा मान

 बेकिंग सोडा से करें जिद्दी दागों की सफाई 

अगर वेहिकल की सीट या मैट पर दाग लग जाए, तो उसमें आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं। इसके बाद कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद ब्रश या कपड़े से साफ कर लें। इससे न सिर्फ बदबू खत्म हो जाएगी बल्कि जिद्दी दाग को हटाने में भी मदद मिलेगी। एक बात का ध्यान रखें कि सफाई के दौरान वाहन को कभी भी तेज धूप में खड़ी करने की गलती ना करें। ऐसा करेंगे तो पानी के निशान सूखने के बाद दिखाई देंगे।

 सफाई के बाद हमेशा सुखे और मुलायम कपड़े से पानी पोछें। ताकि इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहे। इन उपायों को अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए स्कूटर या कार को चमकदार बना सकते हैं। 

और पढ़ें: अंब्रेला से लेकर रेनबो तक, मानसून किटी पार्टी में रखें ये 5 शानदार ड्रेस थीम्स

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Care Tips: ये 5 चीजें फेस पर लगाना बंद करें, वरना पूरी खराब हो जाएगी स्किन
लंबे बालों की अलग सी शाइन, कार्ट करें श्रुति हसन जैसी 7 हेयरस्टाइल