Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023: शिवाजी महाराज के 15 अनमोल वचन सभी के लिए है प्रेरणादायक

19 फरवरी 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज की 391 वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैं उनके 15 मोटिवेशनल कोट्स जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

 

Deepali Virk | Published : Feb 19, 2023 4:09 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : भारतीय इतिहास में कई योद्धाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं में से एक है महाराष्ट्र के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज। जिनका जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। 1670 में उन्होंने मुगलों की सेना से भीषण युद्ध किया और सिंहगढ़ के किले पर अपना झंडा फहराया। इसके बाद 1674 में उन्होंने पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। आज देश उनकी 391 वीं जयंती मना रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं उनके 15 ऐसे अनमोल वचन जो हर किसी की जिंदगी को चरितार्थ कर सकते हैं...

1. महिलाओं के सभी अधिकारों में सबसे बड़ा अधिकार मां बनना है - छत्रपति शिवाजी महाराज

2. भले ही सबके हाथ में तलवार हो, इच्छाशक्ति ही है जो सरकार स्थापित करती है - छत्रपति शिवाजी महाराज

3. स्वतंत्रता एक वरदान है, जिसे प्राप्त करने का अधिकार सभी को है - छत्रपति शिवाजी महाराज

4. कभी भी अपना सिर न झुकाएं इसे हमेशा ऊंचा रखें - छत्रपति शिवाजी महाराज

5. आप जो काम करने जा रहे हैं, उसके परिणाम के बारे में सोचना बेहतर है क्योंकि हमारी अगली पीढ़ी उसी का अनुसरण करेगी- छत्रपति शिवाजी महाराज

6. शत्रु को कमजोर न समझें, बल्कि उसकी ताकत को भी कम न आंके - छत्रपति शिवाजी महाराज

7. हौसला हो तो पहाड़ भी मिट्टी का ढेर लगता है - छत्रपति शिवाजी महाराज

8. अपनी गलती से सीखने की जरूरत नहीं है। हम दूसरों की गलतियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं - छत्रपति शिवाजी महाराज

9. एक साहसी और वीर व्यक्ति भी विद्वान और बुद्धिमान के सम्मान में झुकता है। क्योंकि साहस भी ज्ञान और विवेक से आता है - छत्रपति शिवाजी महाराज

10. एक छोटे से मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए उठाया गया एक छोटा कदम बाद में आपको बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है - छत्रपति शिवाजी महाराज

11. पहले राष्ट्र, फिर आपका गुरु, आपके माता-पिता और अंत में आपका भगवान! इसलिए राष्ट्र को हमेशा सर्वप्रथम आना चाहिए - छत्रपति शिवाजी महाराज

12. आत्मविश्वास शक्ति प्रदान करता है और शक्ति ज्ञान प्रदान करती है। ज्ञान स्थिरता प्रदान करता है और स्थिरता जीत की ओर ले जाती है - छत्रपति शिवाजी महाराज

13. धर्म, सत्य, श्रेष्ठता और ईश्वर के आगे झुकने वालों का पूरा विश्व सम्मान करता है - छत्रपति शिवाजी महाराज

14. अपने दृढ़ विश्वास, दृढ़ संकल्प और जुनून से सबसे मजबूत दुश्मनों को हराया जा सकता है - छत्रपति शिवाजी महाराज

15. बुरे समय में भी अपने लक्ष्य के लिए लगातार काम करने वालों के लिए समय ही बदल जाता है- छत्रपति शिवाजी महाराज

Share this article
click me!