वेस्ट नहीं बेस्ट, कोट की पुरानी-टूटी बटन से बनाएं 10 क्राफ्ट डेकोर आइटम

Published : Apr 13, 2026, 11:00 AM IST
Coat Button DIY Craft

सार

Craft Ideas with Button: कोट-शर्ट की टूटी बटन से बनाएं 10 यूनिक और क्रिएटिव क्राफ्ट, जो आसान होने के साथ क्रिएटिव भी हैं। जानिए आसान क्राफ्टिंग आइडियाज जिन्हें खाली समय में ट्राई किया जा सकता है। 

Coat Button DIY Craft Ideas: शर्ट और कोट की बटन टूटने पर अक्सर हम नई लगा देते हैं और पुरानी कचरे में फेंक देते हैं, पर थोड़ा सा क्रिएटिव माइंड होम डेकोर का खर्चा बचा सकता है। यह ऐसी चीज है जो लगभग हर कपड़े में होती है, इन्हें स्टोर कर खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं। आप भी फ्री टाइम में कुछ करने की इच्छुक हैं तो ये 10 आइडियाज जरूर ट्राई करें।

  1. लकड़ी के छोटे से फ्रेम और कलरफुल बटनों की मदद से सीनरी तैयार करें। फ्रेम में कार्डबोर्ड लगाकर पेंसिल से पौधा बनाएं। पत्तियों में ग्लू से बटन चिपका दें। आखिर में शीशा लगा दें, ये साइड टेबल और वॉल पर प्यारा लगेगा।

2. हाल या किचन के लिए रंग-बिरंगी बटनों से अंगूर का गुच्छा बना सकते हैं। इसके लिए प्लेन वॉल, छोटे-बड़े साइज के बटन और ग्लू की जरूरत होगी। इसे आकर्षक भूरे रंग की पत्तियां बना रही है, जो कोजी और फंकी लुक देगी।

3. पेपर क्राफ्ट जानते हैं तो व्हाइट आर्ट पेपर में पेंसिल से कप और प्लेट बना लें और उसे बटनों से सजाएं। इसमें डार्क ब्राउन रंग बटन सा इस्तेमाल हुआ है, जो हॉट कॉफी वाइब देती है। ये क्यूट आर्ट बेडरूम और किचन दोनों के लिए बेस्ट है।

4. छोटी-छोटी बटनों का इस्तेमाल कर कुशन कवर सजाएं। किसी भी कॉटन, सिल्क या साटन प्लेन पिलो कवर में सुई की मदद से बटन फिट करें। ये यूनिक और स्टाइलिश है। आप चाहे तो नाम का पहला अक्षर लिख सकते हैं।

5. कोट या शर्ट बटन से Watch Decor भी बढ़िया विकल्प है। ज्यादा क्रिएटिविटी नहीं जानते हैं तो सिंपल चटक रंगों की बटने लगाकर प्लेन सरफेस घड़ी को स्टाइलिश बनाएं

6. असली फूलों की देखभाल करना और खरीदना थोड़ा महंगा है, इसलिए सस्टेनबल विकल्प चुनते हुए पेड़ की टूटी टहनियां लें और इसमें रंग-बिरंगी बटन लगाकर फूल तैयार करें। ये दिखने में क्यूट और क्रिएटिव लगते हैं।

7. मेन गेट पर वॉल बेल हैंगिंग प्यारी लगती है, इसे खरीदना मतलब 1000-2000रु का खर्चा, ऐसे में लकड़ी-रस्सी की मदद से बेस तैयार करते हुए छोटी-छोटी बटने लगाकर ऊंचाई से टांग दें। इसे बालकनी और आउटडोर भी लगा सकते हैं।

8. बटन की मदद से कीचेन बनाना भी आसान है। इसके लिए बच्चे की टूटी गुड़ियां ले और बटनों से उसे सजाएं। ये Easy DIY है जिसे कोई भी ट्राई कर सकता है।

9. कलरफुल बटनों की मदद से फूलों का गुलदस्ता भी तैयार किया जा सकता है, ये क्रिएटिव और खूबसूरत लगते हैं। आप इसे ग्लास जार या फिर कोर्सेट गमले में रखकर और भी शानदार बना सकते हैं।

10. अगर कुछ भी नहीं समझ नहीं आ रहा है तो घर में रखी पुरानी चप्पलों पर बटन से क्राफ्ट करें। तस्वीर में जूतियों पर छोटी-छोटी बटने लगी हैं, आप भी ओल्ड फुटवियर को इसी तरह वाइब्रेंट और अट्रेक्टिव लुक दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Pot Planter Price: गार्डन ही नहीं, होम डेकोर भी चमकाएंगे 8 DIY प्लांटर आइडियाज

ये भी पढ़ें- Solar Hanging LED Lights: 0 बिजली बिल और लग्जरी लुक, 5+ सोलर हैगिंग लाइट कीमत ₹500 से शुरू

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

प्लास्टिक डिब्बी से बनाएं पोटली बैग, 100 रु. में तैयार होगा 1K वाला हैंडबैग
Expired Makeup DIY Ideas: एक्सपायर्ड मेकअप का यूज कैसे करें? फेंके नहीं ट्राय करें 5 DIY आइडियाज