Soda can crafts ideas: गर्मियों में इस्तेमाल होने वाली कोल्ड ड्रिंक केन को फेंकने के बजाय घर में बनाएं 4 काम की चीजें। जानें आसान DIY आइडियाज, जिससे आप प्लास्टिक और मेटल वेस्ट को रीयूज कर सकते हैं।
गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की खपत खूब बढ़ जाती है। केन का इस्तेमाल होने के बाद अक्सर लोग उसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोडा केन को फेंकने के बजाय आप उसका इस्तेमाल यूजफुल चीजें बनाने में कर सकते हैं। जानिए कैसे कोल्ड ड्रिंक केन से विंड चाइम से लेकर पेन होल्डर तैयार किया जा सकता है।
आप केन की रंगीन बॉटल को तेज धार वाली कैंची की मदद से लीफ डिजाइन कट करें। एक बॉटल से 2 लीफ आराम से निकल आएंगी। इन लीफ को अब ग्लू की मदद से फ्लावर डिजाइन में वॉल में सजाएं। आप चाहे को केन पहले रंग सकते हैं और उसके बाद कटिंग करें। मनपसंद रंग करने के बाद दीवार को अच्छी तरीके से सजाएं। तैयार है मजबूल वॉल डेकोरेटिव आइटम। चाहे तो इसके लिए लकड़ी का बेस भी चुन सकते हैं। फिर इसे दीवार में फोटो फ्रेम की तरह टांग दें।
24
कोल्ड ड्रिंक केन से बनाएं विंड चाइम
खासी कोल्ड ड्रिंक केन से आप सुंदर सा विंड चाइम बना सकते हैं। इसके लिए आपको 6 से 10 केन की जरूरत पड़ेगी। साथ ही में आप घर में ही रंगीन धागों और सर्ल स्ट्रक्चर से विंडचाइम लुक तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले केन को स्प्रे कलर की मदद से अपने पसंदीदा रंग में रंग लें। इसके बाद चाहे तो आप इसके ऊपर डॉट की मदद से फ्लावर्स बना सकते हैं। अब इसमें धागे की मदद से टांग दें। बिना खर्चे के घर के लिए डेकोरेटिव आइटम आसानी से तैयार हो जाएगा।
आप कोल्ड ड्रिंक केन को साफ करके नीचे छेद करें और फिर मिट्टी भरें। अब अपने पसंद के प्लांट इसमे लगा दें। स्प्रे की मदद से मिट्टी सूखने पर पानी दें। प्लांट आपकी स्टडी टेबल से लेकर लिविंग रूम में खूब सुंदर दिखेगा।
आप कोल्ड ड्रिंक केन को साफ करके अपने पसंद के रंग से रंगे और फिर उसमे डॉट की मदद से सुंदर लुक क्रिएट करें। आप ऐसा करके सुंदर पेन होल्डर तैयार कर सकती हैं। साथ ही एक अलग केन को तैयार कर उसमे जरूरी चीजों को सुरक्षित भी रखा जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.