Collar Blouse Ideas: डबल चिन करें स्मार्टली कवर, सिलवाएं 6 अंडररेटेड कॉलर नेक ब्लाउज

Published : Feb 03, 2026, 06:37 PM IST
अंडररेटेड कॉलर नेक ब्लाउज

सार

Blouse Design for Double Chin and Chubby Face Women: डबल चिन छुपाने के लिए डाइट से पहले डिजाइन बदलना ज्यादा असरदार होता है। सही कॉलर नेक ब्लाउज ना सिर्फ आपकी चिन कवर करेगा, बल्कि आपको कॉन्फिडेंट, स्लिम और ग्रेसफुल लुक देगा।

डबल चिन की वजह से कई महिलाएं साड़ी या हेवी ब्लाउज पहनते समय असहज महसूस करती हैं। असल में समस्या वजन नहीं होती, गलत नेकलाइन और गलत कट ही चेहरे को और भारी दिखा देते हैं। अगर आप चाहती हैं कि चेहरा स्लिम लगे, गर्दन लंबी दिखे और डबल चिन नैचुरली कवर हो जाए तो आपको चाहिए सही कॉलर नेक ब्लाउज डिजाइंस। ये 6 अंडररेटेड लेकिन बेहद असरदार डिजाइंस स्टाइल के साथ आपकी सबसे बड़ी परेशानी भी हल करेंगे।

डबल चिन का बेस्ट कवर सॉफ्ट स्टैंड कॉलर ब्लाउज

स्टैंड कॉलर जब बहुत ऊंचा न हो और सॉफ्ट फिनिश में बना हो, तो यह डबल चिन को सीधा कवर करता है। ये गर्दन और चिन के बीच लाइन बनाता है और इससे फेस कट शार्प दिखता है। इसे पहनकर आप बहुत हेवी या ओवरड्रेस्ड नहीं लगेंगी। ये ऑफिस साड़ी और सिल्क साड़ी के साथ परफेक्ट मैच करेगा।

और पढे़ं -  बेबी नेम कैसे चुनें? नए पेरेंट्स के ना करें 5 सिली मिस्टेक

स्लिम इल्यूजन ट्रिक के लिए कॉलर और V स्लिट नेक ब्लाउज

ये डिजाइन कम लोग ट्राय करते हैं, लेकिन डबल चिन वालों के लिए सबसे स्मार्ट ऑप्शन है। डिजाइन लॉजिक ये है कि कॉलर फेस को फ्रेम करता है और V स्लिट आंखों को नीचे की ओर ले जाता है। इससे आपकी गर्दन लंबी और चेहरा पतला दिखता है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइंस फेस्टिव और पार्टी साड़ी के लिए बेस्ट हैं।

फेस को स्ट्रक्चर देगा शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज

शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज डबल चिन वाली महिलाओं के लिए बेहद अंडररेटेड है। ये नेक एरिया को क्लीन स्ट्रक्चर देता है और फेस के आसपास फैट हाइलाइट नहीं होता है। इसे पहनकर आपको बहुत स्मार्ट और एलिगेंट लुक मिलेगा। एकबार कॉटन साड़ी, लिनन साड़ी और हैंडलूम के साथ जरूर ट्राय करें।

और पढे़ं -  5 स्टार होटल वाइब! सफोस्टिकेटेड आइटम से करें होम डेकोर

कॉलर नेक विद बटन डिटेल 

अगर कॉलर नेक के साथ फ्रंट बटन या वर्टिकल डिटेलिंग हो, तो ध्यान सीधा डबल चिन से हट जाता है। वर्टिकल लाइन हमेशा स्लिमिंग इफेक्ट देती है और फेस चौड़ा नहीं लगता। इससे ब्लाउज प्लेन होते हुए भी स्टाइलिश लगता है। ये सिंपल साड़ी को भी एलिगेंट बना देगा।

मिनिमल और एलिगेंट मैंडरिन कॉलर ब्लाउज 

मैंडरिन कॉलर डबल चिन कवर करने के लिए एक सेफ और एलिगेंट ऑप्शन है। इसमें कॉलर बहुत मोटा नहीं होता, जिससे गर्दन लंबी दिखती है। ये फेस पर सॉफ्ट बैलेंस बनाता है। खासतौर पर 30+ और 40+ महिलाओं के लिए ये बहुत सूटेबल डिजाइन ऑप्शन है।

कॉलर नेक विद फुल स्लीव ब्लाउज 

अगर सिर्फ नेक नहीं, बल्कि ओवरऑल बॉडी बैलेंस चाहिए, तो कॉलर नेक के साथ फुल स्लीव ब्लाउज ट्राय करें। इससे फुल अपर बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है और चेहरा स्लिम दिखता है। इसमें डबल चिन सबसे कम नोटिस होती है। ये विंटर वेडिंग, सिल्क साड़ी और हेवी लुक के लिए बेस्ट है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

घर की हैसियत बढ़ा देंगे 6 वास डिजाइन, कोने से लेकर टेबल तक में सजाएं
Blouse Designs For Lehenga: पलक तिवारी सा पाएं हुस्न, लहंगा पर ट्राई करें 5 ब्लाउज