
आजकल प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन ज़ोरों पर है। शादी करने वाले जोड़े कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो पहले किसी ने न किया हो। कई लोग नई-नई क्रिएटिविटी के साथ फोटोशूट करवाते हैं। हर फोटोशूट एक-दूसरे से अलग होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ अलग करने के चक्कर में हादसे भी हो जाते हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहां फोटोशूट के दौरान कपल की जान चली गई। फिर भी लोगों का ये जुनून कम नहीं हो रहा।
पहले के ज़माने में शादी की एक तस्वीर ही सालों तक याद के तौर पर रखी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब लोग शादी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर ही लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। हर कोई चाहता है कि उनका फोटोशूट सबसे अलग और अनोखा हो। इसी चक्कर में एक कपल ने ऐसा प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
जी हां, फोटोशूट के लिए यह जोड़ा सचमुच पानी पर तैरती लाश की तरह लेटा हुआ है। अगर फोटोग्राफर आसपास न हों, तो कोई भी इन्हें देखकर यही समझेगा कि ये पानी में डूबे हुए शव हैं। ये फोटोशूट इतना अजीब है। Rosy (@rose_k01) नाम के एक ट्विटर पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "प्री-वेडिंग फोटोशूट अब बहुत अजीब होते जा रहे हैं।" इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "यह किसी अजीब सुसाइड पैक्ट जैसा लग रहा है। क्या आपने कभी ऐसा प्री-वेडिंग शूट किया है?" 11 सेकंड का यह वीडियो कई सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, "यह प्री-वेडिंग फोटोशूट है या 'फ्री डेथ-शूट'?" एक और ने लिखा, "क्या ये लोग मरने की प्रैक्टिस कर रहे हैं?"
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "लोग इसे प्री-वेडिंग फोटोशूट की तरह नहीं देख सकते।" एक ने सलाह दी, "फोटोशूट पर इतना पैसा खर्च करने के बजाय, AI से अपनी तस्वीरों को एडिट करवा लो।" एक और यूजर ने कहा, "एक अच्छी और अलग फोटो के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।" वहीं एक ने तंज कसते हुए लिखा, “क्या ये सारे नाटक कुछ ही सालों में तलाक लेने के लिए हैं?” इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.