Cozy window sitting corner: खिड़की के पास खाली जगह को स्टाइलिश और कोजी विंडो कॉर्नर बनाना चाहते हैं? बोहो विंडो कॉर्नर, पॉम-पॉम कर्टन, पैलेट वुड सीट और क्रोशिया कुशन जैसे खूबसूरत Cozy Window Corner आइडिया अपनाकर घर को दें नया लुक।
अगर आपके घर में बालकनी नहीं है, तो आप विंडो के पास के एरिया को बेहतरीन कोजी विंडो कॉर्नर से सजा सकते हैं। खिड़की के पास मैट बिछाकर उस पर रंग-बिरंगे कुशन रखें। साथ ही दीवार पर सजावटी प्लेट्स, फेरी लाइट्स लगाकर इसे आकर्षक बनाएं। इसके साथ ही लकड़ी के छोटे-छोटे टेबल पर लैंप, चाय का कप रख सकते हैं। अगर आसपास खिड़की के इनडोर प्लांट्स लगाएंगे, तो यह जगह और भी ज्यादा फ्रेश नजर आएगी। यहां पर आपको सुबह की धूप भी मिलेगी।
25
क्रोशिया कुशन वाला विंडो सीट कॉर्नर
हैंडमेड डेकोरेशन पसंद है, तो खिड़की के पास क्रोशिया कुशन वाला विंडो सीट कॉर्नर लुक चुन सकती हैं। कमल के फूल और पत्तियों वाले क्रोशिया डिजाइन फ्रेश लुक देता है। कोजी विंडो कॉर्नर के लिए सफेद बेस के साथ हल्के गुलाबी और हरे रंग का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है।
अगर आपको घर में फेस्टिव लुक चाहिए, तो खिड़की के किनारे पॉम पॉम कर्टन सजा सकते हैं। ये रंग-बिरंगी खिड़की को न सिर्फ खूबसूरत दिखाते हैं बल्कि कमरे को भी एनर्जी से भर देते हैं। प्रिंटेड कुशन रखकर भी खिड़की की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। बच्चों के कमरे को अगर इस डिजाइन से सजाएंगे, तो यह बहुत ही सुंदर दिखेगा।
अगर आपके पास पुरानी लकड़ी के पैलेट बचे है, तो उससे बनी आर्च विंडो सीट कम बजट में होम डेकोर के लिए तैयार की जा सकती है। पैलेट के ऊपर आप मोटा गद्दा और रंगीन कुशन बिछा सकते हैं। साथ ही दीवार पर छोटी बुक्शेल्फ बनवाएं। विंटेज लालटेन आपके घर की खिड़की के लुक को आकर्षक दिखाएंगे।
55
पैलेट वुड विंडो सीट
पैलेट वुड विंडो सीट का लुक भी बची हुई लकड़ी से सजाया जा सकता है। ऐसी विंडो दिखने में काफी आकर्षक होती है और आरामदायक बैठने की जगह भी मिल जाएगी। आप विंडो लुक को आई कैचिंग बनाने के लिए ब्राइट रंग के कुशन या पिलो का इस्तेमाल जरूर करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.