Old Socks Craft Idea: पुराने मोजे अब बेकार नहीं, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी दिखाने का शानदार मौका हैं। थोड़ी सी मेहनत से आप इन्हें खूबसूरत और यूजफुल चीजों में बदल सकती हैं।
घर में पड़े पुराने मोजे अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इन्हें शानदार DIY क्राफ्ट में बदल सकती हैं। ये आइडियाज न सिर्फ आपके घर को सजाएंगे, बल्कि बच्चों और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी बेहतरीन तरीका हैं। घर में अगर पुराने मोजे हैं, तो इक्ट्ठा करके यहां बताएं गए कुछ क्राफ्ट डिजाइन आप भी ट्राई कर सकते हैं।
26
सॉक पपेट
पुराने मोजे से सॉक पपेट बनाना बेहद आसान और मजेदार होता है। आप मोजे को हाथ में पहनकर उस पर बटन से आंखें, ऊन से बाल और मार्कर से स्माइल बना सकती हैं। यह बच्चों के खेलने और स्टोरीटेलिंग के लिए परफेक्ट होता है, साथ ही उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है।
36
पुराने मोजे से बनाएं फ्लावर
मोजे को फोल्ड और रोल करके आप खूबसूरत फ्लावर बना सकती हैं। इन्हें एक स्टिक या तार पर लगाकर बुके तैयार करें या छोटे वास में सजाएं। यह आपके होम डेकोर को सॉफ्ट और एलिगेंट टच देता है और गिफ्ट डेकोरेशन में भी काम आता है।
46
पुराने मोजे से सॉफ्ट टॉय बनाएं
पुराने मोजे में कॉटन या फाइबर भरकर आप क्यूट सा सॉफ्ट टॉय बना सकती हैं। इसे सिलकर शेप दें और बटन या धागे से आंख-नाक बनाएं। यह बच्चों के लिए एक प्यारा खिलौना बन जाता है और पूरी तरह हैंडमेड होने से खास भी लगता है।
56
गिफ्ट पाउच बनाएं पुराने मोजे से
मोजे से एक छोटा और क्यूट गिफ्ट पाउच तैयार किया जा सकता है। इसमें चॉकलेट, ज्वेलरी या छोटे गिफ्ट रखकर रिबन या लेस से बांध दें। यह दिखने में बहुत यूनिक लगता है और आपके गिफ्ट को खास बना देता है।
छोटे गमलों को स्टाइलिश लुक देने के लिए पुराने मोजे का इस्तेमाल करें। मोजे को गमले के ऊपर चढ़ाकर एक कलरफुल कवर बना लें। इससे आपके प्लांट्स और भी अट्रैक्टिव लगेंगे और घर के डेकोर में एक यूनिक टच आएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.