
कोकिलाबेन अंबानी ने 90वें जन्मदिन के खास मौके पर हैंड कास्टिंग (Hand Casting) कराई। फ्रेम में हाथ पैरों के निशान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं। हैंड कास्टिंग एक आर्ट है, जिसमें हाथों की 3D रेप्लिका या सांचा बनाया जाता है। यह परिवार के सदस्यों के लिए एक यादगार उपहार के रूप में काम करता है। हैंड कास्टिंग प्रोसेस के दौरान एलगिनेट (Alginate) और प्लास्टर का इस्तेमाल किया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हाथ पैरों की बनावट आप जीवनभर के लिए कैप्चर कर सकते हैं। हैंड कास्टिंग की प्रक्रिया के लिए किसी एक्सपर्ट को बुलाने की जरूरत नहीं। घर में यह काम आसानी से हैंड कास्टिंग किट की मदद से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर हैंड कास्टिंग घर में कैसे की जाए।
DIY हैंड कास्टिंग प्रोसेस के दौरान आपको ऑनलाइन किट खरीदनी होगी। यह आपको हजार से ₹2000 के अंदर मिल जाएगी। आप 2 फूट 2 हैंड कास्टिंग किट खरीदें। अमेजन में यह किट आपको 700 तक आसानी से मिल जाएगी। इसे खरीदने के बाद स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से आप घर के छोटे या बुजुर्गों के हाथ-पैरों की बनावट को कैप्चर कर सकते हैं।
और पढ़ें: Nail Ring Designs: छोटे नाखून को दें एस्थेटिक लुक, ट्राई करें ये 6 नेल रिंग्स डिजाइंस
और पढ़ें: Pearl Hair Pin: ₹100 में खरीदें मोतियों वाली हेयर क्लिप, स्टाइल के साथ क्यूट लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.