Old Broom Sticks DIY: पुरानी झाड़ू से नई कलाकारी, बनाएं होम डेकोर के लिए 3 आइटम्स

Published : Apr 10, 2026, 01:30 PM IST
Old Broom Sticks DIY

सार

Creative use of old broom sticks: पुरानी झाड़ू को फेंकने के बजाय उससे बनाएं यूनिक होम डेकोर। जानिए मिरर डेकोर, वॉल हैंगिंग और वास डेकोरेशन जैसे आसान DIY आइडियाज, जो आपके घर को देंगे एस्थेटिक और विलेज वाइब लुक।

झाड़ू का लगातार इस्तेमाल करने के बाद वह धीरे-धीरे टूटने लगती है या फिर पतली हो जाती है। इसके बाद झाड़ू को हटा दिया जाता है। लेकिन आप पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल होम डेकोरेशन में कर सकते हैं। पुरानी झाड़ू को एक नहीं बल्कि कई तरीके से इस्तेमाल कर घर को एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है। आइए जानते हैं किस तरीके से सिंपल ट्रिक की मदद से बेकार पड़ी झाड़ू को इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुरानी झाड़ू से करें मिरर डेकोर 

सबसे पहले पुराने झाड़ू को अच्छी तरीके से साफ कर लें और इसके बाद नीचे की तरफ से पूरा खोल दें। अब आपको झाड़ू के ऊपर के हिस्से को इस्तेमाल करना है। कैंची की मदद से झाड़ू के ऊपर के हिस्से को एक बराबरी में कांट लें। अब सर्कल या फिर ओवल शेप का मिरर पड़ा है, तो उस मिरर को भी साफ कर लें और पीछे की तरफ फेविकोल लगाएं। इसमें आपको झाड़ू के आगे हिस्से को बराबरी से कटकर गोलाई या ओवल शेप में चिपकाना है। ऐसा करने से काफी खूबसूरत डिजाइन बन जाएगा। आप इसे खाली वॉल पर लगाकर सजा सकते हैं। इस तरीके से पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल भी हो जाएगा और सुंदर होम डेकोर भी रेडी हो जाएगा।

सेमीसर्कल ओल्ड ब्रूम वॉल डेकोर

अगर घर की बड़ी दीवार खाली पड़ी है, तो पुरानी झाड़ू से उसे आसानी से सजाया जा सकता है। इसके लिए आपको जूट से बने ओवल शेप डोर मेट की जरूरत पड़ेगी। डोर मेट को आधे हिस्से में काट लें। अब इसमें झाड़ू की पतली सीकों को ग्लू की मदद से चिपकाएं। दोनों ही डोर मेट में से एक जैसा डिजाइन क्रिएट करें। अब वॉल में पसंदीदा फोटो फ्रेम लगाने के बाद किनारे की तरफ इन सेमी सर्कल डेकोर को लगाया जा सकता है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और विलेज वाइब क्रिएट करते हैं। 

और पढ़ें: Seashell Planter Ideas: चटके गमलों का मॉडर्न मेकओवर, सीशेल्स से बनाएं 8 डिजाइनर पीस

पुरानी झाड़ू से बनाएं खूबसूरत वास डेकोरेशन

आप पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल वास डेकोरेशन में भी कर सकते हैं। घर के खाली पड़े कोने में कांच या फिर बैंबू प्लांटर में पुरानी झाड़ू की सीकों को लगाएं और साथ में आर्टिफिशियल रंगीन फ्लावर ग्लू से चिपका दें। आसपास लाइटिंग भी लगाएं। शाम के समय लाइट में खूबसूरत वास चमक उठेगा।

और पढ़ें: Guitar Gardening Easy Ideas: म्यूजिक और हरियाली का संगम, पुराने गिटार से बनाएं मिनी गार्डन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Care Tips: ये 5 चीजें फेस पर लगाना बंद करें, वरना पूरी खराब हो जाएगी स्किन
लंबे बालों की अलग सी शाइन, कार्ट करें श्रुति हसन जैसी 7 हेयरस्टाइल