Cushion Wall Decor: प्रीमियम लुक के साथ बैक स्पोर्ट, दीवार पर करवाएं ये कुशन पैनलिंग

Published : Apr 28, 2026, 07:00 AM IST

Bed Back Cushion Design: बेडरूम में बेड के पीछे दीवार पर कुशन लगाना एक अलग और ट्रेंडी डेकोर आइडियाज जो घर को इंस्टा वर्दी बना देता है। इससे दीवार में 3D इफेक्ट तो मिलता है साथ ही बैक स्पोर्ट भी होता है...

PREV
15
कुशन वॉल डेकोर की खासियत

कुशन वॉल डेकोर अलग-अलग रंग, प्रिंट और टेक्सचर में आता है। इससे दीवार को 3D इफेक्ट मिलता है, रूम की स्पेस ज्यादा रिच लगती है। कुशन साउंड अब्जॉर्ब करते हैं जिससे कमरे में इको कम होता है। खासकर आप इसे अपने बेडरूम में बेड के पीछे लगा सकते हैं।

और पढे़ं- Fabric Home Wall Decor Ideas: पुराने कपड़ों में छुपा घर का नया लुक, बजट में घर को बनाएं 'डिजाइनर होम'

25
वॉल कुशन आइडिया

बेड के पीछे कंफर्टेबल सिटिंग के लिए आप साइड में इस तरह से अपनी वॉल में पैनलिंग करवा कर सेंटर में रैक्टेंगल शेप की कुशनिंग करवा सकते हैं। जिसमें गोल्डन कलर की स्ट्राइप्स भी दी गई है।

35
लग्जरी वॉल कुशनिंग आइडिया

रूम को लग्जरी लुक देने के लिए आप इस तरह से बेड के पीछे राउंड शेप की कुशन भी करवा सकते हैं। इसके आजू-बाजू 3D लाइट लगाएं। इससे बैक सपोर्ट भी मिलेगा और महंगे वॉल पैनल्स की जगह यह सस्ता और स्टाइलिश भी दिखेगा।

45
मिरर+कुशन वॉल डेकोर आइडिया

दीवार को यूनिक लुक देने के लिए आप कुशन वॉल डेकोर के साथ बीच में मिरर ग्लास भी लगवा सकते हैं। इस तरह से हेक्सागन डिजाइन या स्क्वायर शेप के कुशन लगवाकर इसके बीच में या ऊपर के साइड मिरर डेकोरेशन करवाएं।

55
ज्योमैट्रिक कुशन आइडिया

ज्योमैट्रिक कुशनिंग आजकल बहुत ट्रेंड में है, जिसमें ट्रायंगल, रेक्टेंगल या स्क्वायर शेप की डिजाइन में कुशन लगाए जाते हैं। इसमें स्वेट लेदर फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने बेड से मैच करता हुआ फैब्रिक कुशन लगवा सकते हैं। यह सिर्फ सजावट नहीं बल्कि बैक सपोर्ट के लिए भी काफी कंफर्टेबल रहेगा। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories