
गर्मियों में साड़ी पहनते समय हर महिला चाहती है कि लुक स्टाइलिश भी लगे और पहनने में आरामदायक भी हो। ऐसे में कट स्लीव ब्लाउज सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। यह ब्लाउज पसीने और गर्मी में राहत देता है, साथ ही साड़ी के पूरे लुक को मॉडर्न और ट्रेंडी बना देता है। यहां देखें 7 कट स्लीव ब्लाउज डिजाइंस, जो आप इस समर सीजन में सिलवा सकती हैं। ये आपको फैशन और स्टाइल दोनों को अपग्रेट करेंगे।
यह डिज़ाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह हर साड़ी पर आसानी से मैच हो जाता है। गोल गले वाला यह ब्लाउज कॉटन, लिनन और प्रिंटेड साड़ियों के साथ बहुत सॉफ्ट और सादा लुक देता है। अगर आप इसे हल्के रंग जैसे सफेद, बेज या पेस्टल में बनवाती हैं, तो समर लुक और भी फ्रेश लगता है। ऑफिस और डेली वियर के लिए यह एकदम परफेक्ट है।
और पढ़ें - फटी-पुरानी कॉटन साड़ी करें रीयूज, होम डेकोर के 6 हैक
बोट नेक ब्लाउज शोल्डर लाइन को बहुत सुंदर तरीके से हाईलाइट करता है। यह डिजाइन खासकर लिनन, हैंडलूम और कॉटन साड़ियों के साथ बहुत प्रीमियम और क्लासी लगता है। अगर ब्लाउज प्लेन हो और पीछे छोटी डोरी लगवा लें, तो इसका लुक और भी एलीगेंट दिखता है। यह जॉब करने वाली महिलाओं और टीचर्स के लिए शानदार ऑप्शन है।
अगर आप साड़ी में थोड़ा फॉर्मल और स्मार्ट लुक चाहती हैं, तो कॉलर नेक डिजाइन जरूर ट्राय करें। यह ब्लाउज शर्ट स्टाइल टच देता है, जिससे पूरा लुक प्रोफेशनल लगता है। कॉटन साड़ियों के साथ यह ऑफिस, मीटिंग और स्कूल वियर के लिए बहुत अच्छा लगता है।
हाई नेक ब्लाउज समर पार्टी और फॉर्मल दोनों लुक के लिए शानदार है। यह डिजाइन बहुत सॉफिस्टिकेटेड लगता है और बिना ज्यादा ज्वेलरी के भी स्टाइलिश दिखता है। अगर इसे प्लेन फैब्रिक में हल्की पाइपिंग या बॉर्डर के साथ बनवाया जाए, तो यह और भी खूबसूरत लगता है।
और पढ़ें - 6 प्लंजिंग ब्लाउज डिजाइन, पार्टी वियर में रूप लगेगा मस्ताना
यह डिजाइन सामने से सिंपल और पीछे से स्टाइलिश होता है। बैक में डीप यू शेप के साथ छोटी डोरी या टैसल लगवाने से यह पार्टी वियर साड़ी पर बहुत सुंदर लगता है। ऑर्गेंजा, शिफॉन और सिल्क साड़ियों के साथ यह बेहद ग्लैमरस लुक देता है।
वी-नेक डिजाइन फेस और नेकलाइन को स्लिम और एलीगेंट लुक देता है। यह खासकर लंबी नेक वाली महिलाओं पर बहुत अच्छा लगता है। समर में जॉर्जेट, ऑर्गेंजा और फ्लोरल साड़ियों के साथ यह बहुत ट्रेंडी लगता है।
अगर आप फिटेड और शेप्ड ब्लाउज चाहती हैं, तो प्रिंसेस कट सबसे बेस्ट है। यह ब्लाउज बॉडी पर बहुत अच्छी फिटिंग देता है और कमर व शोल्डर को सुंदर शेप देता है। पार्टी और डेली दोनों लुक के लिए यह शानदार ऑप्शन है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.