
बच्चों का कमरा सिर्फ सोने की जगह नहीं होता, बल्कि उनकी इमेजिनेशन और खुशियों की दुनिया भी होता है। ऐसे में रूम डेकोरेशन में छोटी-छोटी चीजें भी बड़ा फर्क पैदा कर सकती हैं। अगर आप कम बजट में किड्स रूम को नया और सुंदर लुक देना चाहते हैं, तो क्यूट एनिमल वॉल क्लॉक एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। आजकल मार्केट में 500 रुपये के अंदर कई ऐसे प्यारे डिजाइन मिल जाते हैं, जो बच्चों के कमरे को रंगीन, फन और क्रिएटिव बना देते हैं। यहां देखें 8 ट्रेंडी एनिमल वॉच डिजाइन, जो आपके किड्स रूम के लिए बेस्ट रहेंगे।
पांडा बच्चों का सबसे पसंदीदा एनिमल माना जाता है। ब्लैक एंड व्हाइट थीम वाली पांडा क्लॉक देखने में बेहद क्यूट लगती है और कमरे को मॉडर्न कार्टून लुक देती है। यह डिजाइन लड़के और लड़कियों दोनों के कमरे में शानदार लगता है।
और पढ़ें - Curtain Cleanig Hacks: शावर कर्टेन कैसे क्लीन करें? 3 हैक से जिद्दी दाग होंगे गायब
टेडी बेयर डिजाइन वाली वॉल क्लॉक बच्चों के कमरे में सॉफ्ट और प्यारा माहौल बनाती है। रंग-बिरंगे टेडी फेस और बड़े नंबर वाली घड़ियां छोटे बच्चों को समय पहचानने में भी मदद करती हैं।
हाथी के शेप वाली क्लॉक बच्चों के कमरे में यूनिक टच जोड़ती है। ब्लू, ग्रे या पेस्टल कलर में मिलने वाली ये घड़ियां कमरे को स्टाइलिश और सुंदर बनाने का काम करती हैं।
उल्लू यानी आउल को बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है। बड़े-बड़े आंखों वाले रंगीन आउल डिजाइन बच्चों को काफी पसंद आते हैं। यह क्लॉक स्टडी कॉर्नर के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
और पढ़ें - Garden Statue Ideas: गार्डन के लिए 8 स्टैच्यू डिजाइन, सस्ते देंगे सुपर प्रीमियम लुक
लंबी गर्दन वाले जिराफ की शेप में बनी वॉल क्लॉक कमरे को फन और क्रिएटिव लुक देती है। यह खासतौर पर जंगल थीम या एनिमल थीम वाले किड्स रूम में बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।
खरगोश के कानों और प्यारे चेहरे वाली बनी क्लॉक लड़कियों के कमरे में बेहद आकर्षक लगती है। पिंक, व्हाइट और लैवेंडर शेड्स में मिलने वाले ये डिजाइन कमरे को ड्रीमी और क्यूट लुक देते हैं।
शेर के चेहरे वाली वॉल क्लॉक बच्चों के कमरे में एडवेंचर और सफारी थीम जोड़ती है। येलो और ऑरेंज कलर की यह क्लॉक दीवार पर तुरंत ध्यान खींचती है और रूम का फोकल पॉइंट बन जाती है।
बिल्ली के आकार वाली वॉल क्लॉक हमेशा से बच्चों के बीच लोकप्रिय रही है। इसके मूविंग टेल या कार्टून फेस वाले डिजाइन कमरे को और भी मजेदार बना देते हैं। यह कम बजट में रूम को नया लुक देने का आसान तरीका है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.