Heatwave Hacks: दिल्ली में गर्मी प्रकोप, बेडरुम को ठंडा और रिलैक्स रखने का सुपर हैक

Published : Apr 28, 2026, 06:30 PM IST

Heatwave Hacks: गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। दिल्ली में हिटवेव की चेतावनी जारी हो गया है। इस दौरान अपने बेडरुम को कूल और काम रखने के हम कुछ हैक्स बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।  

PREV
15

गर्मी बढ़ने के साथ बेडरूम को सिर्फ सोने की जगह नहीं, बल्कि एक ठंडा और सुकून देने वाला स्पेस बनाना जरूरी हो जाता है। दिल्ली जैसे जगहों पर हिटवेव की भी चेतावनी जारी हो चुकी है। ऐसे में लोग अधिकतर वक्त बेडरुम में गुजारते हैं। बेडरुम को कूल और काम रखने के लिए समर में कुछ हैक्स अपनाने चाहिए। सही रंग, हल्के मटेरियल, बेहतर वेंटिलेशन और स्मार्ट अरेंजमेंट से आप अपने कमरे को ठंडा और शांत बना सकती हैं।

25

लाइट कलर के पर्दे लगाएं

भारी परदे, डार्क रंग और ज्यादा सामान कमरे में गर्मी का एहसास बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें हटाकर कॉटन और लिनेन जैसे हल्के फैब्रिक और आइवरी, ब्लश, हल्का हरा व नीला जैसे सॉफ्ट रंग अपनाने चाहिए। इसके साथ ही पेस्टल और न्यूट्रल टोन न सिर्फ गर्मी को कम महसूस कराते हैं, बल्कि कमरे को ज्यादा खुला और शांत भी बनाते हैं।

35

 कॉटन और सॉफ्ट फैब्रिक के बेडशीट बिछाएं

गर्मियों में टेक्सचर और मटेरियल का चुनाव भी अहम भूमिका निभाता है। भारी कपड़ों की जगह हल्के और सांस लेने वाले फैब्रिक, सॉफ्ट कुशन और सिंपल बेडशीट इस्तेमाल करने से कमरे में ठंडक बनी रहती है।

और पढ़ें:Temple For Small Flat: छोटे फ्लैट के लिए चुनें 4 मंदिर डिजाइन, ऐसे सजाएं ईश्वर का घर

45

खिड़कियों को सुबह में खोलकर रखें

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही वेंटिलेशन और नेचुरल लाइट भी उतनी ही जरूरी है। खिड़कियों को खुला रखना और भारी पर्दों की जगह शीयर कर्टेन लगाना एयरफ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे कमरा फ्रेश महसूस होता है।

55

प्लांट को बेडरुम में जगह दें

इसके अलावा इंडोर प्लांट्स, वुडन डेकोर और नेचर-इंस्पायर्ड एलिमेंट्स कमरे में पॉजिटिव और शांत माहौल बनाते हैं। लाइटिंग के मामले में भी तेज रोशनी से बचते हुए वार्म LED और सॉफ्ट लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे रात में आरामदायक माहौल तैयार हो सके।

वर्किंग लेडीज के लिए लूज फिटिंग टॉप और कैजुअल पैंट पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories