Old Jeans Reuse: अगर आप अपने सोफे के ऊपर ट्रेंडी और टिकाऊ कुशन कवर बिछाना चाहते हैं, तो घर में पड़े पुराने जींस की मदद से आप अपने सोफे को एस्थेटिक लुक दें...
डेनिम फैब्रिक मोटा होता है, इसलिए जल्दी फटता नहीं है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बार-बार धोने की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आपके घर में पुराने डेनिम पड़े हुए हैं, तो उनकी मदद से आप कुशन कवर्स बना सकते हैं।
जींस में दोनों साइड पॉकेट दी रहती है। इसका प्रॉपर यूटिलाइजेशन करने के लिए आप अपने सोफे के लिए पॉकेट वाला कुशन कवर बना सकते हैं। डेनिम के फ्रंट पार्ट को कुशन के आगे सिलकर एक पॉकेट बनाएं, जिसमें आप रिमोट, पेन, डायरी आदि चीजें रख सकते हैं।
35
डिफरेंट कलर कुशन कवर
अगर आपके पास दो-तीन रंगों के अलग-अलग जींस पड़े हैं, तो ट्रायंगल या स्क्वायर शेप में इन्हें कट करके कुशन के साइज में जोड़ते जाएं। बैक साइड में इसी तरह की डिजाइन बनाएं, साइड में कुछ थ्रेड की डिटेलिंग करें और अपना कुशन कवर रेडी करें।
45
बोहो स्टाइल डेनिम कवर
आपको बोहो इंस्पायर्ड थीम पंसद है, तो सोफे पर भी बोहो स्टाइल के कुशन कवर बिछाएं। डेनिम से कुशन का कवर बनाकर इसके ऊपर रंग-बिरंगे पैचेज लगाएं। उसके ऊपर थ्रेड वर्क डिटेलिंग करें, साइड में पोम-पोम लेस भी लगाएं।
55
हार्ट शेप एंब्रॉयडरी कुशन कवर
सिंपल से डेनिम कुशन कवर को ट्रेंडी लुक देने के लिए आप क्रोशिया या थ्रेड वर्क से बीच में एक बड़ा सा हार्ट बना सकते हैं। आप इसमें प्लेन व्हाइट कलर या फिर रंग-बिरंगे कलरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.