अंगना पधारेंगी मां लक्ष्मी, धनतेरस पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन

Published : Oct 29, 2024, 06:00 AM IST

Easy and simple rangoli for Dhanteras: धनतेरस पर घर को सजाने के लिए खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन। मां लक्ष्मी, दीपक, कलश, और फूलों से सजी रंगोलियों से भरें अपने घर में खुशियां। छोटे और बड़े आंगन के लिए बेहतरीन डिज़ाइन।

PREV
18

धनतेरस के मौके पर आप अपने घर के आंगन में इस तरह की राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं। जिसमें बीच में एक कलश बना हुआ है, जिसके ऊपर नारियल और पत्तियों की डिजाइन दी हुई है और उसके आजू-बाजू दीपक लगे हैं।

28

अगर आप धनतेरस पर सिंपल सी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके से शुभ धनतेरस लिखकर एक साइड में लोटस फ्लावर और दूसरे साइड कलश बना सकती हैं। ऊपर नीचे दीये लगा सकते हैं।

38

धनतेरस के मौके पर आप इस तरह की राउंड रंगोली बनाकर तो देखें, जिसमें मां लक्ष्मी का पोर्ट्रेट बना हुआ हैं। वह हाथों से धन की वर्षा कर रही हैं और ऊपर पत्तियों का डिजाइन दिया हुआ है।

48

धनतेरस के मौके पर अपने घर के आंगन में इस तरह से कमल का फूल और कलश डिजाइन बनाकर दीयों से रंगोली बनाएं। यह बड़े आंगन में बहुत ही खूबसूरत लगेगी।

58

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप मोर डिजाइन की रंगोली भी अपने आंगन में बना सकते हैं। इसके साथ दीया लगाएं और क्रिएटिव लुक देने के लिए एक महिला का पोर्ट्रेट रंगोली से बनाएं।

68

धन त्रयोदशी के मौके पर आप ग्रीन कलर का बेस बनाकर व्हाइट कलर से धन त्रयोदशी लिखें। बीच में स्वास्तिक, कलश, दीया, सिक्के और कमल के फूल की डिजाइन दें।

78

अगर आपके घर का आंगन बड़ा हैं, तो आप एक स्क्वायर रंगोली भी बना सकते हैं ऑरेंज बेस कलर करके कलश बनाएं। इसमें असली 1,5 और 10 रुपए के सिक्के रखें और सिक्कों से ही मां लक्ष्मी के पैरों का डिजाइन दें। चारों कोनों पर एक-एक दीया लगाएं।

88

बड़े से आंगन में इस तरह की राउंड शेप दीपक वाली रंगोली बहुत खूबसूरत लगेगी। आप बीच में दो बड़े से दीये बनाकर इसके आजू-बाजू असली दीये लगाएं और ऊपर पेटल्स की डिजाइन दें।

और पढ़ें-

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories