क्यूट फ्रिज मैग्नेट: ढक्कन से लेकर क्ले से, घर पर बनाएं ये शानदार डिजाइंस

Published : Jun 05, 2026, 07:00 AM IST
DIY Fridge Magnet

सार

DIY Fridge Magnet Ideas: क्या आप फ्रिज को नया और आकर्षक लुक देना चाहते हैं? क्या पुराने ढक्कन और कार्डबोर्ड बेकार पड़े हैं? क्या बच्चों के लिए कोई क्रिएटिव एक्टिविटी ढूंढ रहे हैं?

Creative Fridge Magnet Designs: अगर आपको भी सादा फ्रिज पसंद नहीं है और आप उस पर सुंदर फ्रिज मैग्नेट लगाना पसंद करते हैं, तो अब इन्हें बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में पड़े पुराने सामान और क्राफ्ट मटेरियल की मदद से आप बेहद सुंदर और क्यूट फ्रिज मैग्नेट बना सकते हैं। इस DIY प्रोजेक्ट में बच्चों की मदद भी ली जा सकती है। यह उनके लिए एक मजेदार और क्रिएटिव आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी साबित होगी।

फ्रिज मैग्नेट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

छोटे मैग्नेट

हॉट ग्लू गन या मजबूत गोंद

बोतल के ढक्कन, आइसक्रीम स्टिक, बटन, क्ले, कार्डबोर्ड

एक्रेलिक कलर, ग्लिटर, स्टिकर्स

डेकोरेटिव आइटम्स

कैंची

और पढे़ं- लाखों के फ्रिज में मिल रही 39% से ज्यादा की छूट, जल्द उठाएं फायदा

कैसे बनाएं फ्रिज मैग्नेट?

  • फ्रिज मैग्नेट बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले अपनी पसंद का बेस चुनें, जैसे बोतल का ढक्कन, क्ले से बनी कोई आकृति या मोटा कार्डबोर्ड लें।
  • अब बेस पर रंग भरें और उसे अपनी पसंद के अनुसार सजाएं।
  • आप फूल, स्माइली, कार्टून, फ्रूट्स या नाम की डिजाइन भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद रंग और गोंद को पूरी तरह सूखने दें।
  • अब डिजाइन के पीछे हॉट ग्लू की मदद से छोटा मैग्नेट चिपका दें।
  • गोंद सूखने के बाद आपका DIY फ्रिज मैग्नेट तैयार हो जाएगा।
  • इसे फ्रिज, व्हाइटबोर्ड या किसी भी धातु की सतह पर आसानी से लगाया जा सकता है।

रेनबो क्ले फ्रिज मैग्नेट

अगर आप रंग-बिरंगे फ्रिज मैग्नेट बनाना चाहते हैं, तो क्ले की मदद से खूबसूरत रेनबो पैटर्न तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, तरबूज, संतरा या अन्य फलों की आकृतियां भी बनाई जा सकती हैं।

स्माइली फ्रिज मैग्नेट

राउंड शेप वाली क्यूट स्माइली डिजाइन आपके फ्रिज को बेहद आकर्षक बना सकती है। इसे बनाने के लिए कार्डबोर्ड या क्ले का इस्तेमाल करें। सबसे पहले येलो कलर का बेस तैयार करें। इसके बाद उस पर अलग-अलग एक्सप्रेशन वाली स्माइली बनाएं, जैसे हैप्पी फेस, विंक फेस, हार्ट आईज या लाफिंग फेस। पीछे मैग्नेट चिपकाकर इसे आसानी से फ्रिज पर लगाया जा सकता है।

बॉटल कैप फ्रिज मैग्नेट

कोल्ड ड्रिंक या सोडा की बोतलों के ढक्कनों का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत फ्रिज मैग्नेट बनाए जा सकते हैं। सबसे पहले ढक्कनों को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद उन पर अपनी पसंद के रंग भरें और फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या कार्टून डिजाइन बनाएं। आप ढक्कन को सीधा या उल्टा, दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पीछे मैग्नेट चिपकाएं और आपका क्यूट बॉटल कैप फ्रिज मैग्नेट तैयार है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. फ्रिज मैग्नेट बनाने के लिए सबसे आसान सामग्री कौन-सी है?

बॉटल कैप, कार्डबोर्ड और क्ले सबसे आसान और आसानी से उपलब्ध सामग्री हैं।

2. क्या बच्चे भी फ्रिज मैग्नेट बना सकते हैं?

हां, बड़ों की निगरानी में बच्चे आसानी से यह DIY क्राफ्ट कर सकते हैं।

3. फ्रिज मैग्नेट कहां-कहां इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

इन्हें फ्रिज, व्हाइटबोर्ड, मेटल कैबिनेट और अन्य धातु की सतहों पर लगाया जा सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मॉडर्न घरों में छा रहा है बालकनी गार्डन का ट्रेंड, देखें 5 शानदार डिजाइन
मानसून में घर को दें फ्लोरल मेकओवर, ड्राइंग रूम के लिए चुनें ये खूबसूरत पर्दे