
आजकल बाजार में LED लाइट मिरर से अलग-अलग शेप में लग्जरी शीशे मौजूद हैं, जो घर की सुंदरता नहीं बढ़ाते बल्कि एस्थेटिक लुक भी देते हैं, लेकिन इन्हें खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता है। अगर आप दर्पण में 10000रु. तक नहीं करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं, जहां हम लेकर आएं DIY Decoration Ideas, जिसकी हेल्प से 50-100रु. के अंदर मिरर सजाया जा सकता है।
अगर आपके बेडरूम या बाथरूम में राउंड शेप शीशा लगा हुआ है तो इसे सजाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप शीशेल्स या छोटे-छोटे पत्थरों को इकट्ठा कर लें और ग्लू गन की मदद से शीशे पर चिपकाएं, जब तक ये भरा सा न दिखने लगे। चाहे तो आसपास छोटे-छोटे इनडोर पौधे रख दें। आखिर में स्ट्रिप्स LED लाइट से लुक कंप्लीट करें।
स्क्वायर शेप शीशे के लिए जूट रस्सी मिरर डेकोर परफेक्ट है। चारों ओर रस्सी की मदद से बेस तैयार करें, सजाने के लिए छोटे-छोटे मोती, कंकड़ या पत्थर लगा सकते हैं। किनारों पर कलरफुल आर्टिफिशियल फ्लावर और लाइट्स सजाएं। बस आपका नया डेकोरेटेड मिरर तैयार है, ये बेडरूम, हाल या फिर बाथरूम के लिए चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Arabic Mehndi Design: सिंपल मेहंदी की डिजाइन, वट पूजा के लिए आसान बेल हिना पैटर्न
ड्रेसिंग टेबल या लॉन्ग साइज शीशे को सजाने के लिए आप ये Craft Idea ले सकती हैं। मिरर के चारों ओर पिंक आर्टिफिशियल फूलों की बेल और वार्म लाइट लगाएं, न केवल कमरे को एस्थेटिक ही नहीं बनाता बल्कि परफेक्ट सेल्फी कॉर्नर भी देता है।
बोरिंग बाथरूम या ड्रेसिंग मिरर कूल-चंकी लुक देने के लिए प्लेइंग कार्ड्स मिरर बेस्ट है। इसके लिए ग्लू गन और ताश के पत्तों की जरूरत होगी। पत्तों को ओवरलैपिंग कर शीशे पर चिपकाएं। यह सबसे सस्ता और Unique Decoration Idea है, जो आपके घर आने वाले मेहमानों का ध्यान तुरंत खींच लगेगा और इसके लिए ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- Moti Kangan: राजस्थानी मोती कंगन, राजघराना लुक देंगे एंटिक कड़ा सेट
नीट-क्लीन लुक के साथ मिरर डेकोरेशन बे्स्ट है। इसे सजाने के लिए शीशे के चारों ओर जूट, रंग-बिरंगे पॉम-पॉम और आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। नीचे की तरफ हुक्स लगाकर आप की होल्डर बना सकते हैं। ये होम एंट्रेस या फिर हॉल में सामान टांगने के लिए बेस्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.