Diy Pista Shells Decor: पिस्ता सेल की मजबूती का करें यूज, फेंके नहीं बनाएं 7+ शानदार डेकोर आइटम्स

Published : Apr 14, 2026, 04:30 PM IST

Diy Pista Shells Decor: अक्सर हम पिस्ता खाने के बाद उसके छिलकों (Pista Shells) को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये छोटे-छोटे शेल्स आपके घर की सजावट को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं?

PREV
18

पिस्ता का सेल काफी मजबूत होता है। लेकिन हम इसे फेंक देते हैं। लेकिन सेल के साथ थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर घर के लिए खूबसूरत डेकोर पीस तैयार कर सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ डेकोर आइटम्स दिखा रहे हैं, जिसे पिस्ता के सेल यानी खोल से बनाया गया है।

28

पिस्ता के सेल से बनाएं गोल्डन उल्लू

पिस्ता के सेल से यह खूबसूरत बॉल हैंगिग उल्लू बनाया गया है। इसके लिए सबसे पहले एक कार्डबोर्ड पर उल्लू का डिजाइन बनाया गया है। फिर उसपर पिस्ता के सेल को ग्लू की मदद से चिपकाया गया है। फिर ब्लैक बटन लगाकर आइज बनाया गया है और गोल्डन कलर से पेंट कर दिया गया है।

38

पिस्ता के सेल से मिरर करें डेकोर

अगर घर में पुराना मिरर पड़ा है, तो पिस्ता के सेल से उसे डेकोर कर सकते हैं। यहां पर दो तरह के डिजाइन दिखाए गए हैं। जिसमें पिस्ता के सेल का यूज किया गया है। ग्लू, पेंट और पिस्ता इन तीन चीजों से खूबसूरत मिरर डेकोर पीस बना सकती हैं।

48

पिस्ता के छिलके से बनाएं वॉल हैंगिंग

पिस्ता के छिलके, डोरी और शेल्स की मदद से आप खूबसूरत वॉल हैंगिग पीस तैयार कर सकती हैं। यह आपके घर को आर्टिस्टिक टच देता है।

58

पिस्ता के छिलके से बनाएं कैंडल होल्डर

पिस्ता के छिलकों से आप कैंडल होल्डर बना सकते हैं। एक के ऊपर एक पिस्ता के छिलाका चिपकार कुछ इस तरह से डिजाइन बनाएं। फिर अपने पसंद के रंग से कलर कर दें। इसके अलावा आप ग्लास जार या छोटे बाउल पर चिपकाकर एक यूनिक कैंडल होल्डर तैयार कर सकती हैं। यह रात में बहुत खूबसूरत लगता है।

68

पिस्ता के सेल से बनाएं टोकरी

घर में छोटी मोटी चीजों को रखने के लिए आप पिस्ता के सेल से टोकरी बना सकते हैं। सबसे पहले एक बलून फुलाएं और उसके चारों तरफ पिस्ता के छिलके को एक साथ जोड़ते हुए टोकरी जैसा लुक क्रिएट करें। जब ग्लू सूख जाए तो बलून से हवा निकाल दें। कुछ इस तरह टोकरी तैयार हो जाएगी। फिर इसे आप पेंट कर दें।

DIY Tank Cooling Methods: भट्टी जैसा नहीं तपेगा टंकी का पानी, गर्मी में ठंडा रखने के 4 आसान उपाय

78

पिस्ता के छिलके से बनाएं ट्री

शेल्फ पर रखने के लिए आप पिस्ता के सेल से ट्रीन बना सकते हैं। यहां पर दो डिजाइंस दिखाए गए हैं, जिसे पिस्ता के सेल और लकड़ी से बनाया गया है। 

88

आर्टिफिशियल फ्लावर

पिस्ता के सेल यानी छिलके से आप आर्टिफिशियल फ्लावर डेकोर पीस तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको पिस्ता को ग्लू की मदद से कुछ इस तरह चिपकाना होगा और फिर अपने पसंद के रंग से कलर करना होगा। 

और पढ़ें: Backless Doori Blouse: समर में बैकलेस ब्लाउज बढ़ा क्रेज, तुरंत टेलर से बनवाएं ये 8+डोरी कोटी

Read more Photos on

Recommended Stories