Steel Plate DIY: पुरानी चटकी स्टील प्लेट को फेंकने की बजाय बनाएं सुंदर और क्रिएटिव होम डेकोर

Published : May 14, 2026, 10:30 AM IST
Reuse Old Utensils

सार

Steel Plate Craft Ideas: पुरानी स्टील प्लेट को फेंकने से खूबसूरत वॉल डेकोर, पूजा थाली, फ्लोटिंग कैंडल ट्रे और यूनिक शोपीस बनाएं। ये आसान DIY आइडियाज आपके घर को देंगे क्रिएटिव और स्टाइलिश लुक। 

Old Steel Plate DIY: स्टील प्लेट सालों-साल यूज करने से उसकी शाइन चली जाए या फिर वो चटक जाती है, तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे कई सुंदर और क्रिएटिव होम डेकोर आइटम बना सकते हैं। थोड़ी पेंटिंग, कटवर्क और DIY क्राफ्टिंग की मदद से सिंपल सी प्लेट को स्टाइलिश डेकोर पीस में कन्वर्ट करें।

स्टील प्लेट से बनाएं वॉल डेकोर

स्टील की प्लेट से आप खूबसूरत वॉल डेकोर बना सकते हैं। सबसे पहले प्लेट को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर कलर्स की मदद से उस पर मंडला आर्ट, वारली पेंटिंग या फ्लोरल डिजाइन बनाएं। पीछे हैंग करने के लिए हुक लगाएं और उसे दीवार पर सजा दें। यह स्टील प्लेट आर्ट डिजाइन लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया में बेहद सुंदर लगती है।

और पढे़ं- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

फ्लोटिंग कैंडल ट्रे के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्टील की थाली थोड़ी गहरी है, तो आप उसे कलरफुल पेंट करके अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद उसमें पानी भरें, ऊपर से फूलों की पंखुड़ियां सजाएं और छोटी-छोटी कैंडल्स रखें। इस तरह एक खूबसूरत फ्लोटिंग कैंडल ट्रे तैयार हो जाएगी। त्योहार और पूजा डेकोरेशन के लिए ये शानदार आइडिया है।

स्टील प्लेट से बनाएं वॉल क्लॉक

स्टील प्लेट की मदद से आप खूबसूरत घड़ी भी बना सकते हैं। प्लेट में क्लॉक मशीन लगाकर यूनिक वॉल क्लॉक तैयार करें। इसके ऊपर मंडला या एंटीक पेंटिंग करें, घड़ी के कांटे लगाएं और कुछ नंबर लिखें। इसके बाद इस यूनिक घड़ी को अपने घर की किसी दीवार पर सजाएं।

पूजा की थाली बनाएं

पुरानी स्टील की प्लेट की मदद से आप सुंदर पूजा की थाली भी बना सकते हैं। इसके ऊपर पेंट करके कुंदन, लेस, मिरर वर्क और गोटा पत्ती लगाकर इसे खूबसूरत लुक दें। फिर इस थाली का इस्तेमाल पूजा या फेस्टिवल डेकोरेशन में करें। बस ध्यान रखें कि टूटी या चटकी हुई थाली का इस्तेमाल पूजा में न करें।

कोटेशन शोपीस बनाएं

पुरानी स्टील की थालियों पर सिल्वर या गोल्ड कलर करके आप इसमें फ्लोरल डिटेलिंग करें और इसके बीच में आप मोटिवेशनल कोट्स लिख सकते हैं और इसे घर की किसी दीवार पर सजा सकते हैं, जो बहुत ही यूनिक और क्लासी लुक घर को देगा।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स
सिल्क से हैंडलूम साड़ी तक, कनौत रनौत के 7 क्लासी लुक