
Low Cost Perfume Diy Mogra: महंगे मोगरा परफ्यूम की खुशबू हर किसी को पसंद होती है, लेकिन इसकी कीमत अक्सर बजट बिगाड़ देती है। अच्छी बात ये है कि अब आप घर पर ही बेहद कम खर्च में मोगरे जैसा रिच और लॉन्ग-लास्टिंग परफ्यूम बना सकते हैं। यह न सिर्फ नेचुरल होता है बल्कि केमिकल-फ्री होने की वजह से त्वचा के लिए भी सेफ रहता है। कुछ आसान किचन इंग्रीडिएंट्स और सही तरीके से आप ऐसा परफ्यूम तैयार कर सकते हैं जो बाजार के महंगे ब्रांड्स को भी टक्कर दे।
घर पर परफ्यूम बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। ताजे मोगरा फूल, तिल का तेल या बादाम तेल, थोड़ा सा पानी और एक एयरटाइट कांच की बोतल ही काफी है। अगर आप खुशबू को और स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा एसेंशियल ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले ताजे मोगरा फूलों को हल्के हाथ से साफ करें ताकि उनमें मौजूद नैचुरल ऑयल खराब न हो। इसके बाद फूलों को हल्का क्रश करें और तेल में डाल दें। इस मिश्रण को 24 से 48 घंटे तक ढककर रखें, ताकि फूलों की खुशबू तेल में पूरी तरह घुल जाए।
इसे भी पढ़ें- ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे परफ्यूम, कीमत इतनी की हो जाएंगे शॉक्ड
अगर आप चाहते हैं कि आपका परफ्यूम और भी ज्यादा महके, तो डबल इंफ्यूजन टेक्निक अपनाएं। पुराने फूलों को निकालकर उसी तेल में नए मोगरा फूल डालें और फिर से 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे खुशबू और गहरी और लॉन्ग-लास्टिंग हो जाती है।
जब खुशबू अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे छानकर कांच की बोतल में भर लें। इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें ताकि खुशबू लंबे समय तक बनी रहे। इस्तेमाल करते समय इसे कलाई, गर्दन और कानों के पीछे लगाएं, जहां से खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है।
घर पर बना मोगरा परफ्यूम न सिर्फ सस्ता होता है बल्कि इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल्स भी नहीं होते। यह पूरी तरह नेचुरल और स्किन-फ्रेंडली होता है। थोड़ी सी मेहनत से आप ऐसा परफ्यूम बना सकते हैं जो आपको हर समय फ्रेश और एलिगेंट फील कराए।
इसे भी पढ़ें- 90% लोग नहीं जानते Perfume लगाने का सही तरीका!
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.