
Pre Holi Skin Care Prep: होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग त्वचा को रूखा, बेजान और स्किन में एलर्जी की दिक्कत बढ़ा सकते हैं। कई बार पक्का रंग कई दिनों तक नहीं उतरता और स्किन पर रैशेज या खुजली की समस्या हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले स्किन को अच्छी तरह तैयार किया जाए, ताकि आपकी त्वचा होली के पक्के रंगों को मात दे सके। अगर आप पहले से सहीस्किन प्रोटेक्शन ले लें, तो न रंग चिपकेगा और न ही त्वचा को नुकसान पहुंचेगा। आइए देखते हैं होली से पहले स्किन पर कौन-सी 5 चीजें जरूर लगानी चाहिए, जिससे रंग का असर स्किन पर कम पड़े।
होली खेलने से 20-30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर अच्छी तरह नारियल या सरसों का तेल लगा लें। तेल एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिससे रंग डायरेक्ट स्किन में नहीं घुस पाता। इससे बाद में रंग छुड़ाना भी आसान हो जाता है और स्किन ड्राई नहीं होती।
अगर आप तेल नहीं लगाना चाहते तो एक अच्छा, हैवी मॉइस्चराइजर लगाएं। खासकर ड्राई स्किन वालों के लिए यह बहुत जरूरी है। मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखता है और रंग के केमिकल्स से होने वाली जलन को कम करता है।
होली अक्सर दिन में खेली जाती है, इसलिए धूप से बचाव भी जरूरी है। कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। इससे टैनिंग नहीं होगी और रंग के साथ धूप का डैमेज भी कम होगा।
इसे भी पढ़ें- Holi Reel Idea: गुब्बारे और प्लास्टिक बोतल से बनाएं वायरल रील, मिल सकते हैं मिलियन लाइक्स
आंखों के आसपास, होंठों के किनारों और नाखूनों के पास पेट्रोलियम जेली लगाएं। यह जगहें ज्यादा सेंसिटीव होती हैं और यहां रंग जल्दी जम जाता है। जेली लगाने से रंग इन हिस्सों में नहीं चिपकेगा।
सिर्फ त्वचा ही नहीं, बालों की सुरक्षा भी जरूरी है। बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर चोटी या बन बना लें। इससे रंग स्कैल्प में नहीं जमेगा और बाल रूखे नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें- Holi Skin Care: चमक के चक्कर में न बढ़ाएं पिंपल्स, होली के लिए सीरम स्किन केयर रूटीन