कबाड़ में न बेचें पुराना छाता, 4 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

Published : Jun 16, 2026, 10:12 AM IST
 पुराना छाता

सार

Umbrella reuse it in 4 ways: पुराने छाते से वॉल डेकोरेशन कैसे करें? क्या पुराने छाते के कपड़े से बैग बनाया जा सकता है? बालकनी सजाने में पुराने छाते का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर रंग बिरंगा छाता पुराना हो गया है, तो उसे कबाड़ में बेचने की जरूरत नहीं है। पुराने छाते का इस्तेमाल आप कई तरीके से डेकोरेशन में कर सकते हैं। अगर पुराने छाते का फैब्रिक सही सलामत है या फिर उसकी स्टिक या डांडिया टूट गई हैं, तो उसे फेंके नहीं। आप वॉल डेकोरेशन से लगाकर बालकनी के डेकोरेशन में पुराने छोटे या बड़े छाते का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं की पुरानी छतरी को कैसे दोबारा इस्तेमाल करें।

छतरी से करें वॉल डेकोरेशन

पुराने छाते से आप वॉल को सजा सकते हैं। साथ में छोटे छाते भी टांग दें जिससे लुक और भी ज्यादा सुंदर दिखेगा। आप आधे छाते के फैब्रिक का इस्तेमाल कर सुंदर वॉल डेकोरेशन रेडी करें।

छाते से बनाएं फ्लोरल बैग 

अगर छतरी का कपड़ा अच्छी स्थिति में है, तो उससे आप सुंदर और स्टाइलिश बैग बनाया जा सकता है। छतरी के रंग-बिरंगे प्रिंट वाले कपड़े से शॉपिंग बैग या कैरी बैग रेडी करें। प्लास्टिक बैग के बजाय आप छाते के कपड़े का इस्तेमाल कर रीयूज करें।

और पढ़ें: पुरानी स्टील की बोतल के शानदार इस्तेमाल: बनाएं डेकोरेटिव लालटेन से लेकर फ्लावर वास तक

छाते से तैयार करें प्लांटर

पुराने बड़े छाते को खोलकर उसमें मिट्टी भरें और सेक्यूलेंट प्लांट लगाएं। आप छोटे छाते में छोटे पौधे लगाकर खूबसूरत हैंगिंग लुक क्रिएट कर सकते हैं। आप इसमें रंग-बिरंगे फूल या सजावटी पौधे लगाकर गार्डन से लेकर बालकनी तक को सजा सकते हैं। आप मिट्टी को खाद मिलाकर तैयार कर लें और छाते में डाल दें। अब चाहे तो बीज डालकर छोड़ दें। कुछ समय बाद पौधे उगने लगेंगे। 

फेयरी लाइट्स और छाते से सजाएं बालकनी

आप रंग बिरंगे छाते को उल्टा टांगकर उसमे फेयरी लाइट्स लगाएं। इसे आप बालकनी से लेकर छत तक में सजा सकती हैं। देखने में ये काफी फैंसी लुक देते हैं। तो पुराने छाते को कबाड़ में बेचने की गलती बिल्कुल न करें। 

और पढ़ें: छोटे डॉग खरीदने का है प्लान, तो इन 7 क्यूट डॉग ब्रीड्स का जान लें नाम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Candle Holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
कमरे की खाली जगह को बनाएं खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर, ये 5 आइडियाज आ सकते हैं काम