Dussehra Drawing Ideas: स्कूल ड्राइंग कॉम्पिटिशन और होमवर्क के लिए देखें 5 आसान दशहरा ड्राइंग आइडियाज। UKG से 12वीं तक के बच्चे बना सकते हैं रावण, भगवान राम और रावण दहन के सुंदर चित्र।
20 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके स्कूल में भी ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है, या फिर बच्चे को होमवर्क में दशहरा का चित्र बनानाा है तो यहां देखें 5 आसान आइडियाज जो क्लास UKG से कक्षा 12वीं तक के बच्चों तक बेस्ट है। ऐसे में देखें 5 दशहरा ड्राइंग आइडियाज, जो काम आसान कर सकते हैं।
26
आसान रावण ड्राइंग
क्लास 1-2 तक के बच्चे ज्यादा मेहनत करने की बजाय रावण का चेहरा, दस सिरों का आसान डिजाइन और रंगीन मुकुट बनाएं। बड़े आकार और चमकीले रंग इस ड्राइंग को बच्चों के लिए आसान बनाएंगे।
36
भगवान राम की धनुष-बाण वाली ड्राइंग
रामायण से प्रेरित 3-4 के लिए इस तरह की ड्राइंग चुनी जा सकती है। भगवान राम को धनुष-बाण के साथ बनाएं। इसके साथ ही आप पीछे सूरज, पेड़ और धनुष की डोरी जैसी छोटी डिटेलिंग जोड़कर चित्र को सुंदर बना सकते हैं।
कक्षा 5-6 के लिए दशहरा मेले का माहौल इंस्पायर्ड आर्ट बेस्ट है। इसके लिए मैदान में रावण का पुतला, आसपास लोग और पीछे शाम का आसमान बनाएं। नारंगी, पीले और लाल रंगों से त्योहार की रौनक दिखाएं।
56
बुराई पर अच्छाई की जीत
संदेश के साथ पोस्टर कक्षा 7-9 के लिए राम और रावण के बीच संघर्ष का प्रतीकात्मक दृश्य बनाएं। नीचे लिखें बुराई पर अच्छाई की जीत। रंगों और शेडिंग से पोस्टर को प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
66
दशहरा की पोस्टर आर्ट
कक्षा 10-12 क्रिएटिविटी दिखाते हुए रामायण के किसी दृश्य या रावण दहन का विस्तृत पोस्टर बनाएं। पेंसिल शेडिंग, डिटेलिंग और कॉन्ट्रास्ट वाले रंगों से इसे आर्ट कॉम्पिटिशन के लिए खास बनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.