Easy Makeup: 3 आसान मेकअप गाइड, हर ओकेजन पर पाएं ब्यूटी क्वीन लुक

Published : Jun 25, 2026, 09:00 PM IST
Simple Makeup Look

सार

Easy Makeup Step By Step Guide: ऑफिस, आउटिंग, पार्टी से वेडिंग के लिए 3 आसान मेकअप लुक, टिप्स और नो मेकअप ग्लो पाने के तरीके, जिसे फॉलो कर आप भी पा सकती हैं फ्लॉलेस स्किन।

ऑफिस से लेकर घूमने फिरने तक मेकअप वुमन लाइफ का अहम हिस्सा है। चेहरे का ग्लो बढ़ाना हो या फिर स्टाइल दिखाना हो यह कभी निराश नहीं करता। कई बार जल्दीबाजी के चक्कर में मेकअप खराब हो जाता है। ऐसे में क्यों न Easy Makeup Step By Step फॉलो किया जाए। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं तीन तरह के आसान मेकअप, जिसे आप केवल ऑफिस नहीं बल्कि आउटिंग, पार्टी और यहां तक वेडिंग सीजन में भी ट्राई कर सकती हैं।

डे टू नाइट मेकअप लुक

चेहरे को वाइब्रेंट और कॉन्फिडेंट दिखाने के लिए सुर्ख लाल होंठों संग ये मेकअप बेस्ट है। जहां Full Coverage Foundation से बेस बनाते हुए हाई गुलाबी ब्लश का इस्तेमाल किया है। साथ में न्यूड ब्लैक आईशैड और पतला आईलाइनर लुक कंप्लीट कर रहा है। आप चाहे तो मस्कारा से पलकों को बड़ा दिखाएं या फिर नॉर्मल रखें। अगर डार्क लिप्स नहीं पसंद हैं तो न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

मेकअप टिप्स

  • रेड कलर के साथ मैचिंग लिप लाइनर यूज करें
  • चेहरे पर फाउंडेशन हमेशा मैच का लें
  • स्किन प्रेप संग हाइड्रेशन का ध्यान रखें

ये भी पढ़ें- हालो आई मेकअप से पाएं बड़ी और चमकदार आंखें, जानें आसान स्टेप्स

फेस मेकअप लुक विद स्मोकी आईज

इस मेकअप लुक के लिए ज्यादा हैवी फाउंडेशन इस्तेमाल करने की बजाय नेचुरल टिंट बीबी क्रीम चुनें। यह चेहरे को शाइन और नेचुरल ग्लो देगी। हल्का सा ब्रोंजर या ब्लश लगाएं। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए डार्क ब्राउन विद ब्लैक शैडो का इस्तेमाल करें।

मेकअप टिप्स

  • आईशैडो अच्छी तरह मिक्स करें ताकि क्रीज न पड़ें
  • Eye Makeup स्मोकी है, इसलिए होंठ हमेशा न्यूट्रल रखें

ये भी पढ़ें- फ्लोटिंग आईलाइनर से पाएं परफेक्ट कैट आई इफेक्ट, झील सी गहरी लगेंगी आंखें

ड्युई फिनिश नो मेकअप

आजकल महिलाओं को ड्युई फिनिश मेकअप बहुत पसंद आ रहा है। अगर आप ऐसा ही लुक चाहती हैं तो बेस मेकअप के तौर पर लाइटवेट फाउंडेशन या फिर टिंटेड मॉइश्चराइजर चुनें। गाल-नाक पर थोड़ा सा हाइलाइटर लगाएं। पलकों को कर्ल करें और मस्कारा लगाएं। लिब बाम या न्यूड रंग लिप ग्लॉस लगा दें।

मेअकप टिप

  • मेकअप करने से पहले स्किन केयर करें
  • कम प्रोडक्ट का यूज करें ताकि लुक नेचुरल लगे

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Study Table Makeover Idea: महंगे फर्नीचर जैसा लुक चाहिए? ₹200 में करें स्टडी टेबल का शानदार मेकओवर
जिम में पसीना भी नहीं बिगाड़ पाएगा आपका मेकअप, बस अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स