खिड़कियों के जाले साफ करने की ये सिंपल ट्रिक आएगी काम, मिनटों में चमकने लगेगा कोना

Published : Oct 30, 2026, 04:16 PM IST
easy trick to clean window

सार

Window Cleaning Tips: खिड़कियों के कोनों और जाली पर लगे जाले साफ करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू ट्रिक। बिना ज्यादा मेहनत के खिड़कियों को साफ-सुथरा रखने का तरीका जानें।

देशभर में 8 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। पर्व से पहले लोग घर की सफाई में जुट गए हैं। क्लीनिंग करते समय खिड़कियों और उनके कोनों में लगे जाले अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। खासकर खिड़की के फ्रेम, जाली और ऊपरी कोनों में धूल के साथ मकड़ी के जाले जमा होने लगते हैं। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के खिड़कियों के जाले साफ करना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद ले सकती हैं।

पहले सूखे जाले हटाएं

जाले साफ करने के लिए सबसे पहले एक लंबे हैंडल वाली झाड़ू, माइक्रोफाइबर डस्टर या पुराने साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। इसे खिड़की के ऊपरी कोनों और फ्रेम पर धीरे-धीरे चलाएं। इससे जाले और धूल आसानी से हट जाएंगे। अगर जाले बहुत पुराने हैं, तो उन्हें हाथ से खींचने की बजाय धीरे से ब्रश करें, ताकि वे फैलें नहीं।

वैक्यूम क्लीनर से करें सफाई

अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है, तो उसके ब्रश अटैचमेंट से खिड़की के कोनों और जाली पर जमा जाले साफ किए जा सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर उन जगहों के लिए अच्छा है, जहां हाथ या कपड़ा आसानी से नहीं पहुंचता।

और पढ़ें: दिवाली पर बिना ज्यादा पैसे खर्च किए सजाएं घर, पुरानी चीजों से 6 खूबसूरत DIY डेकोरेशन

सिरके वाले घोल से पोंछें

जाले हटाने के बाद खिड़की के फ्रेम और कांच को साफ करने के लिए पानी और सफेद सिरके का हल्का घोल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सीधे इलेक्ट्रिकल हिस्सों या संवेदनशील सतहों पर न डालें। माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला करके फ्रेम और कांच पोंछें।

खिड़की की जाली को भी साफ करें

अगर खिड़की पर मच्छर वाली जाली लगी है, तो पहले उस पर मौजूद सूखी धूल और जाले साफ करें। इसके बाद हल्के गीले कपड़े या नरम ब्रश से जाली साफ करें। बहुत ज्यादा पानी डालने से बचें, खासकर अगर जाली धातु की है।

सफाई के बाद रखें ध्यान

जाले दोबारा जल्दी न बनें, इसके लिए खिड़की के कोनों और फ्रेम की समय-समय पर सफाई करते रहें। सप्ताह में एक बार डस्टर से हल्की सफाई करने पर धूल और जाले ज्यादा जमा नहीं होंगे। खिड़की के आसपास नमी या गंदगी जमा होने से भी बचें।

और पढ़ें: दिवाली में बालों को दें नया स्टाइल, चुनें 7 बेहतरीन हेयरस्टाइल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

दिवाली में बालों को दें नया स्टाइल, चुनें 7 बेहतरीन हेयरस्टाइल
Old Sarees: गली-मोहल्लों में पुरानी साड़ियां खरीदने वाले फेरीवाले इनका क्या करते हैं? जानिए पूरा सच