
साड़ी की खूबसूरती जितनी जरूरी है, उतना ही अहम उसका ब्लाउज डिजाइन (Blouse Design) होता है। आजकल सिंपल साड़ी को भी रॉयल लुक देने के लिए एंब्रायडरी वाला ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। लेकिन सवाल ये है कि कौन-सी एंब्रायडरी डिजाइन ऐसी है जो सालों तक आउट ऑफ फैशन न हो? अगर आप ऐसा ब्लाउज बनवाना चाहती हैं जो हर फंक्शन में चले और उम्रभर स्टाइलिश लगे, तो ये 5 एवरग्रीन ब्लाउज एंब्रायडरी डिजाइंस जरूर देखें।
जरी वर्क कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। गोल्डन या सिल्वर धागे से की गई कढ़ाई ब्लाउज को रॉयल और क्लासी बनाती है। ये बनारसी, सिल्क और कांजीवरम साड़ी के साथ परफेक्ट रहते हैं। शादी और फेस्टिव लुक के लिए ये बेस्ट रहते हैं। इसमें लाइट से लेकर हैवी वर्क तक के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर साड़ी हैवी है तो ब्लाउज पर मीडियम जरी वर्क रखें।
और पढ़ें - Women's Handbag: ब्राइडल पर्स सिर्फ 2K में, क्लोज फ्रेंड को करें गिफ्ट
फूलों की कढ़ाई हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगती है। पेस्टल या ब्राइट धागों से की गई फ्लोरल एंब्रायडरी ब्लाउज को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है। ये डे फंक्शन और हल्दी/मेहंदी के लिए परफेक्ट रहते हैं। अगर आप इसे नेट, ऑर्गेंजा और जॉर्जेट साड़ी के साथ पहनेंगी तो लुक शानदार लगेगा। बैक नेक पर बड़ा फ्लोरल मोटिफ बनवाएं, लुक और भी स्टाइलिश लगेगा।
मिरर वर्कवाला ब्लाउज एथनिक और ट्रेडिशनल फील देता है। छोटे-छोटे शीशे की कढ़ाई फेस्टिव वाइब बढ़ाती है। गरबा, तीज, करवा चौथ जैसे फंक्शन में ये हिट रहते हैं। सिंपल साड़ी को भी फेस्टिव फ्रेंडली बनाना है तो इसमें बैकलेस या डीप नेक चुनें। बहुत ज्यादा मिरर वर्क न करवाएं, बैलेंस्ड डिजाइन ज्यादा क्लासी लगता है।
और पढ़ें - होली पार्टी में करें वॉटरप्रूफ मेकअप, 4 हैक से 24 घंटे तक टिकेगा
कटवर्क में कपड़े को डिजाइन के अनुसार काटकर धागे से बॉर्डर फिनिश दी जाती है। यह डिजाइन बेहद ग्रेसफुल और यूनिक लगता है। इस तरह के पैटर्न पार्टी वियर साड़ियों के साथ शानदार लगता है। स्लीव्स और बैक नेक में खास लुक के लिए लाइट एंब्रायडरी के साथ एलिगेंट लुक पाएं। कॉन्ट्रास्ट कलर में कटवर्क ज्यादा उभरकर दिखता है।
अगर आप थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो पर्ल और सीक्विन वर्क वाला ब्लाउज परफेक्ट है। रिसेप्शन, पार्टी लुक के लिए ये बेस्ट रहता है और सिंपल साड़ी के साथ भी शाइन देता है। ओवरशाइन से बचने के लिए मिनिमल पर्ल वर्क चुनें।