पर्यावरण दिवस पर अपने घर को 6 सदाबहार इनडोर प्लांट्स से सजाएं और वातावरण को शुद्ध रखें। ये पौधे न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाएंगे।
पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हर साल 5 जून को मनाया जाता है, और यह सिर्फ पेड़ लगाने की याद नहीं दिलाता है बल्कि यह अवसर है अपने घर को हरियाली से सजाने और वातावरण को ताजगी से भरने का। इस बार पर्यावरण दिवस पर अपने घर को 6 Evergreen Indoor Plants के साथ नया और ग्रीन टच दें। ये पौधे न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि हवा को भी शुद्ध करेंगे और सकारात्मक ऊर्जा से घर को भर देंगे। पर्यावरण दिवस 2025 पर संकल्प लें कि आप सिर्फ एक दिन नहीं, पूरे साल पर्यावरण की रक्षा करेंगे – और इसकी शुरुआत हो सकती है आपके घर से। इन 6 Evergreen Indoor Plants को अपने घर को लगाकर आप न केवल घर को खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि एक हेल्दी और पॉजिटिव वातावरण भी तैयार कर सकते हैं।
27
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
लाभ:
कम रोशनी में भी बढ़ता है।
हवा को शुद्ध करने वाला पौधा (NASA की लिस्ट में शामिल)।
रात में ऑक्सीजन छोड़ता है – बेडरूम के लिए परफेक्ट।
देखभाल टिप: हफ्ते में एक बार पानी दें, ज्यादा पानी से बचें।
37
मनी प्लांट (Money Plant)
लाभ:
घर में पॉजिटिव वाइब्स और समृद्धि लाता है।
टेबल, हैंगिंग बास्केट या बोतल में लगाया जा सकता है।
प्रदूषण को दूर करता है और कम मेंटेनेंस वाला है।
देखभाल टिप: समय-समय पर पानी दें और तेज धूप से बचाएं।
देखभाल टिप: थोड़ा सा सूरज की रोशनी और नियमित पानी देना जरूरी है।
57
ज़ज़ प्लांट (ZZ Plant)
लाभ:
ऑफिस या घर में स्टाइलिश दिखता है।
बहुत ही हार्डी प्लांट है – पानी देना भूल जाएं तो भी जिंदा रहेगा।
कम रोशनी में भी अच्छे से फलता-फूलता है।
देखभाल टिप: महीने में 2 बार पानी पर्याप्त है।
67
फिलोडेंड्रॉन (Philodendron)
लाभ:
सुंदर हार्ट-शेप पत्तियों वाला पौधा।
मॉडर्न होम डेकोर में बहुत लोकप्रिय।
टेबल, शेल्फ या हैंगिंग प्लांटर में लगा सकते हैं।
देखभाल टिप: हल्की धूप और हल्का नम मिट्टी चाहिए।
77
पीस लिली (Peace Lily)
लाभ:
सफेद सुंदर फूलों वाला शांत वातावरण देने वाला पौधा।
हवा से टॉक्सिक गैसें हटाता है।
ऑफिस डेस्क या बेडरूम के लिए आदर्श।
देखभाल टिप: मध्यम रोशनी और नमी वाली मिट्टी में सबसे अच्छा बढ़ता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.