Eye Liner: पार्टी हो या वेडिंग लगेंगी सबसे अलग, ट्राई करें ये 5 आईलाइनर कलर

Published : May 31, 2026, 08:30 AM IST

Eye Liner Tips: ब्लू कलर की आईलाइनर किस तरह की ड्रेस के साथ लगाने चाहिए? गोल्डन या ग्रीन आउटफिट्स के साथ कौन सा कलर अच्छा लगता है? मॉडर्न और ट्रेंडी लुक के लिए ट्रेंडी आईलाइनर कौन सा है?

PREV
16

आईलाइनर आंखों की खूबसूरती को निखारने का सबसे आसान तरीका है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं ब्लैक आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप पार्टी, फंक्शन या वेडिंग में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो कलर्ड आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं। ये न सिर्फ आपकी आंखों को आकर्षक बनाते हैं बल्कि पूरे मेकअप लुक में ग्लैमरस टच भी जोड़ते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे आईलाइनर कलर्स के बारे में जो इन दिनों ट्रेंड में हैं।

26

गोल्डन आईलाइन

अगर आप अपनी आंखों को बोल्ड और ड्रामेटिक लुक देना चाहती हैं, तो गोल्डन आईलाइनर बेस्ट ऑप्शन है। यह खासतौर पर इंडियन ग्लिटरी आउटफिट और वेडिंग फंक्शन के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे सिल्वर या न्यूड आईशैडो के साथ पेयर करें।

36

एमरल्ड ग्रीन आईलाइनर

ग्रीन आईलाइनर आपकी आंखों को फ्रेश और यूनिक लुक देता है। गोल्डन या ग्रीन आउटफिट्स के साथ यह कलर शानदार लगता है। फेस्टिव सीजन और डे फंक्शन के लिए यह परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

46

येलो आईलाइनर

येलो आईलाइनर  इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह आंखों को सॉफ्ट लेकिन ग्लैमरस लुक देता है। खासकर ब्राउन और हेज़ल आंखों पर येलो आईलाइनर बेहद खूबसूरत नजर आता है। आप ब्लैक आईलाइनर के साथ जोड़कर भी कुछ इस तरह से लगा सकते हैं। 

56

पिंक आईलाइनर

पार्टी में अगर आपको एक फेमिनी लुक चाहिए, तो पिंक आईलाइनर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। यह आपकी आंखों को ग्लैमरस और यूनिक लुक देता है। वेस्टर्न आउटफिट के साथ आप इसे लगा सकती हैं।  इसे ब्लैक लाइनर के साथ भी लगाया जा सकता है।

Henna Mehndi Design: हार्टशेप हिना आर्ट, बकरीद के लिए फुल बैक मेहंदी डिजाइन

66

रेड आईलाइनर

अगर आप मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो रेड आईलाइनरजरूर ट्राई करें। यह आंखों को बड़ा और ब्राइट दिखाने में मदद करता है। यह हैवी मेकअप के साथ ज्यादा बेहतर लगता है। आप इसे ब्लैक आईलाइनर के साथ जोड़कर इसे स्टाइल कर सकती हैं।

और:  2 Min Hairstyle: ऑफिस के लिए हो रही हैं लेट, तो बनाएं 2 मिनट में ये 5 हेयरस्टाइल

Read more Photos on

Recommended Stories