चेहरे की डीप क्लीनिंग के 5 आसान तरीके, 40 में भी दिखेगा 25 जैसा ग्लो

Published : Aug 22, 2026, 07:16 PM IST
face deep cleaning

सार

Deep Face Cleansing: चेहरे की डीप क्लीनिंग के 5 आसान तरीके जानें। हल्की और नियमित स्किनकेयर से त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

डलनेस, ड्राईनेस, ब्लैकहेड्स और जमा हुआ डेड स्किन फेस से निकालना है, तो महंगे पार्लर से ट्रीटमेंट कराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर में ही कुछ टिप्स की मदद से फेस डीप क्लीनिंग कर सकती हैं। सही स्किन केयर रूटीन से त्वचा को न सिर्फ चमकदार बनाया जा सकता है बल्कि त्वचा में कसाव भी आता है। कुछ आसान तरीकों से चेहरे की डीप क्लीनिंग की जा सकती है।

कच्चा दूध और पानी मिलाकर करें क्लींजिंग

कच्चे दूध को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाकर कॉटन से चेहरे पर लगाकर क्लींजिंग करें। इससे चेहरे पर जमा धूल, अतिरिक्त ऑयल और मेकअप क्लीन किया जा सकता है।

एक्सफोलिएशन है बेहद जरूरी

अगर आपको कम उम्र का दिखना है, तो फेस को एक्सफोलिएट जरूर करें। डेड स्किन हटाने के लिए घरेलू एक्सफोलिएशन कर फायदा उठाया जा सकता है। आपको एक्सफोलिएशन के लिए महीन चीनी और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। चाहे तो कॉफी के पाउडर में शहद का इस्तेमाल कर भी फेस क्लीन किया जा सकता है।

हल्की स्टीम से खोलें फेस पोर्स

स्किन क्लीनिंग के बाद हल्की भाप त्वचा को मुलायम महसूस करा सकती है और जमा गंदगी को साफ करने की प्रोसेस को आसान बना सकती है। बहुत गर्म भाप सीधे चेहरे पर न लें। हल्की भाप को करीब 3-5 मिनट तक हल्की स्टीम लें। इससे आपके चेहरे की डीप क्लीनिंग भी हो जाएगी और गंदगी भी हटेगी।

और पढ़ें: कजरी तीज पर पहनें सोने सी दिखने वाली नथ के 6 फैंसी ट्रेडीशनल डिजाइंस

फेस पैक से दें फ्रेशनेस

चेहरे को साफ करने के बाद और एक्सफोलिएशन प्रक्रिया स्किन को काफी हद तक क्लीन कर देती है। लेकिन ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आपको फेस पैक लगाना बेहद जरूरी है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप हल्का क्ले बेस्ड पैक लगा सकते हैं। इसे हटाने के बाद से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से पोछें।

रोजाना करें बेसन का इस्तेमाल

फेस की डीप क्लीनिंग के लिए आप रोजाना बेसन के साथ दही मिलाकर भी लगा सकती हैं। इससे भी चेहरे की गंदगी हट जाती है। आपको मार्केट से केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि घरेलू प्रोडक्ट लगाकर ही चेहरे को साफ सुथरा रखा जा सकता है।

और पढ़ें: Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं अपना घर, फूलों से लेकर रंगोली तक ये डेकोर आइडियाज आएंगे काम
Accent Chair Idea: घर का लुक बदल देंगी ये एक्सेंट चेयर्स, डिजाइन देखकर आप भी कहेंगे- वाह!