
Blouse Design Photo: नवरात्रि, करवाचौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहार लगातार पड़ने वाले हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान इवेंट, पार्टी और लोगों से मिलना-जुलना लगा रहता है। त्योहारी सीजन में साड़ी पहनने की बात अलग है। आप साड़ी तो डिसाइड कर ली है लेकिन मैचिंग ब्लाउज सिलवाने के पैसे नहीं है तो यहां देखें ब्लाउज की डिजाइन जो हर आउटफिट के साथ ग्लैमरस डीवा वाला लुक देगी।
हल्की हो या फिर भारी साड़ी आप कोर्सेट ब्लाउज के साथ फैशन को चार गुना ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं। ये लुक इंहेंस करने के साथ ही आउटफिट में ग्लैमअप भी जोड़ता है। यहां तक महिला ने प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ मल्टीकलर थ्रेड एंब्रॉयडरी पर स्लीवकट कोर्सेट डिजाइन कैरी किया है। वहीं, बैक को स्टाइलिश रखते हुए डोरी लगाई है। आप इसे पहनकर महफिल में छा सकती हैं। अगर ऐसा ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो मेकअप और हेयरस्टाइल बिल्कुल मिनिमल रखें।
ये भी पढ़ें- Stylish Dress for Women : श्लोका मेहता जैसी दिखेंगी रानी ! 1K में ऑनलाइन देखें मिलती-जुलती ड्रेस
जिन महिलाओं को ज्यादा डीप नेक या फिर बोल्ड लुक पसंद नहीं आता है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आप कटआउट ब्लाउज की मदद से ब्यूटीफुल दिख सकती हैं। यहां पर मस्टर्ड येलो कलर साड़ी के साथ महिला ने हैवी वर्क वेलवेट फैब्रिक पर कटआउट ब्लाउज कैरी किया है, जो लुक निखार रहा है। आप ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो किसी भी प्लेन और ट्रेडिशनल साड़ी संग इसे कैरी हैवी लुक पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ साड़ी में दिखेंगी हुस्नपरी, जेनिफर विंगेट से 4 लुक करें रीक्रिएट
अगर आप साड़ी में सेसी दिखना चाहती हैं तो हॉल्टर नेक ब्लाउज के बढ़िया ऑप्शन शायद ही हो। ये नेक, क्लीवेज लाइन को कवर रखते हुए साइड कर्व को फ्लॉन्ट करता है। आजकल ऐसे ब्लाउज डिमांड में हैं। आप भी सेलेब फैशन पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इन्हें स्टिच कराने के साथ ही ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.