Flush Door Wooden Gate Price: धूल+दीमक की छुट्टी ! बेडरूम दरवाजे के लिए फ्लश डोर डिजाइन

Published : Apr 24, 2026, 04:30 PM IST
Flush Door for Bathroom

सार

Flush Door Designs Price: बेडरूम के लिए दरवाजा ढूंढ रहे हैं लेकिन Wooden Gate चुनने का मन नहीं है तो इस बार लकड़ी की तरह चमकने वाला फ्लश डोर चुनें, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि किफायती भी होते हैं। यहां देखे 2026 के ट्रेंडी डोर्स डिजाइन्स की लिस्ट।

बेडरूम में लकड़ी का दरवाजा दीमक खा चुके हैं और इसे बदलवाने की सोच रहे हैं तो वुडन-एल्युमिनियम ग्लास से हटकर कुछ ऐसा चुनें जो सस्ता होने के साथ रॉयल लगे। इस आर्टिकल में देखें Flush Door Designs For Bedrooms, जो 2026 में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यह ऐसा गेट होता है, जिसकी सतह पूरी तरह से फ्लैट और चिकनी होती है। इन्हें 4000-20000रु में आसानी से खरीद सकते हैं। चेक करें फ्लश डोर की लेटेस्ट वैरायटियां जो आपको भी पसंद आएंगी।

घर के लिए फ्लश डोर डिजाइन (flush door design for home)

बेडरूम के लिए ज्यादा हैवी वर्क दरवाजा इंटीरियर ओवर लुक कर सकता है। इसकी बजाय आप सेटल लुक देने वाला फ्लश डोक चुनें जो मैट ब्लैक फिनिश और गोल्डन स्ट्रिप्स वर्क पर है। इसे बनाने के लिए ब्लैक लेमिनेशन और पेंट का इस्तेमाल हुआ है। आप घर को बोल्ड और क्लासी लुक देने के लिए इसे विकल्प बना सकते हैं। कीमत की बात करें तो प्लेन डिजाइन पर इसे 2500-4000रु तक ले सकते हैं। वहीं, सॉलिड कोर यानी वुडन क्वालिटी पर ये कीमतें 5000-8000रु तक जाती हैं। 

प्लेवुड फ्लश दरवाजा (flush plywood doors)

कमरे को सोफिस्टिकेटेड मॉडर्न लुक देने के लिए ग्रे-वुड टेक्सचर फ्लश डोर खरीदें। इसे लग्जरी बनाने के लिए ग्रे-एश वुड लेमिनेट का इस्तेमाल किया गया है। अगर बेडरूम का साइज छोटा है तो इसे खरीदना बनता है, ये कमरे को चौड़ा दिखाने का इल्यूजन क्रिएट करता है। आप इसे रूम के अलावा हॉल, बालकनी और यहां तक एंट्रेस डोर के लिए भी विकल्प बना सकते हैं।

डुअल टोन फ्लश दरवाजा

Flush Door Photos की ये अभी तक की सबसे ट्रेंडिंग और यूनिक डिजाइन है, बनाने के लिए दो अलग-अलग लकड़ी के लेमिनेट का इस्तेमाल हुआ है। बीच में डायगोनलर पट्टी दी गई है जिसे हाइलाइट गोल्डन बॉर्डर कर रहा है। यह डिजाइन काफी डायनमिक है, जो मास्टर बेडरूम के लिए आइडियल च्वाइस है। चूंकि ये डबल टोन पर है, इसलिए कीमत भी 10000-15000रु के बीच में होगी।

हेक्सागोलन वुडन फ्लश डोर

फ्लश गेट की ये डिजाइन बहुत ही क्रिएटिव है, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न मिक्स फील देती है। इसमें दरवाजे के ऊपर छह कोनों वाले ब्लॉक्स दिए गए हैं जो 3d लुक देती हैं। आप इसे CNC कटिंग और पेस्टिंग वर्क के बाद 10000-20000रु की रेंज में खरीद सकते हैं।

ये भी पढे़ं- Aluminum Door Bathroom Darwaja: पानी से नहीं होगा नुकसान, बाथरूम एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन

मल्टीकलर फ्लश डोर

ये दरवाजा कमरे की सुंदरता में चार चांद लगा देगा। इसे हेक्सागन पैटर्न पर तैयार करते हुए अलग-अलग रंगों के लेमिनेट का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, लॉन्ग हैंडल इसे और भी मॉडर्न बना रहा है। अगर आप घर को बेस्ट और हटकर लुक चाहते हैं तो इसे खरीदें। फिनिशिंग और क्वालिटी बेस्ड पर इसे 12000-18000रु के अंदर खरीदा जा सकता है।

ये भी पढे़ं-Aluminium Door Main Gate Design For Home: जंग+धूप की नो टेंशन, एल्युमिनियम दरवाजा प्राइस

लकड़ी के दरवाजे और फ्लश डोर में क्या अंतर है?

  • Flush Door को लकड़ी के फ्रेम, MDF या प्लाईवुड पर बनाया जाता है, जबकि वुडन गेट पूरी तरह से शीशम चंदन और सागवान की लकड़ी पर बने होते हैं।
  • प्लश डोर की डिजाइन ज्यादातर सिंपल और स्लीक होती है, जिसे वजह ये घर और ऑफिस की पसंदीदा च्वाइस है। वहीं, लकड़ी के दरवाजों पर नक्काशी और पैनल वर्क किया जाता है।
  • चूकिं प्लश दरवाजों में लकड़ी का इस्तेमाल नहीं होता इसलिए ये काफी सस्ते होते हैं, जबकि वुडन डोर महंगे।
  • पानी पड़ने से फ्लश दरवाजों फूलकर सड़ते नहीं है इससे उलट नमी के संपर्क में आने से लकड़ी दरवाजा खराब हो जाते हैं।
  • लकड़ी की तरह फ्लश डोर अपनी चमक नहीं खोते और न ही धूल-मिट्टी का शिकार होते हैं। इसे कुछ मिनटों में गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Cold Drink Cans DIY: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक केन का करें सही इस्तेमाल, बनाएं 5 आइटम्स
Blouse Design Ideas: एक ब्लाउज से हर बार पाएं नया लुक, ये 7 स्टाइल हैं वॉर्डरोब का स्मार्ट सीक्रेट