
फेस्टिवल और पार्टी सीजन आते ही हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे। पारंपरिक साड़ी हमेशा से लेडीज की फर्स्ट चॉइस रही है, लेकिन बदलते फैशन ट्रेंड्स के साथ अब साड़ी भी मॉडर्न और डिजाइनर टच में सामने आ रही है। खासकर फ्रीहैंड पेंटेड और 1 in 2 पल्लू स्टाइल साड़ियां इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक ही साड़ी को आप दो अलग-अलग स्टाइल में पहन सकती हैं जैसे एक बार सिंपल ट्रेडिशनल लुक और दूसरी बार डिजाइनर स्टाइल में। हल्के फैब्रिक और कलरफुल फ्रीहैंड प्रिंट्स इन्हें और भी खूबसूरत बनाते हैं। यहां देखें लेटेस्ट डिजाइनर साड़ियों के कुछ बेस्ट पैटर्न।
पीच कलर बेस पर ब्लू-ग्रीन पंख का पैटर्न इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाता है। पल्लू और प्लिट्स दोनों में प्रिंट होने से यह डबल स्टाइल ऑप्शन देती है। शादी या फेस्टिवल में पहनने के लिए ये परफेक्ट है।
और पढ़ें - 1 साड़ी से बनाएं नई-नई चनिया-चोली, गरबा में यूं बदल-बदल पहनें
हल्के मिंट बेस पर कोरल रेड का गोल मंडला पैटर्न पल्लू पर फ्लो होते ही बहुत एलीगेंट लगता है। यह साड़ी मिनिमल लेकिन सोफिस्टिकेटेड लुक देती है। आपके वार्डरोब में एक ऐसी साड़ी जरूर होनी चाहिए।
लाइट ग्रीन शेड के साथ डार्क ग्रीन बॉर्डर और पल्लू पर फ्रीहैंड आर्ट इसे क्लासी टच देता है। यह पैटर्न खासकर ऑफिस पार्टियों और फेस्टिवल फंक्शन के लिए बढ़िया है।
पिंक या लैवेंडर शेड पर फ्रीहैंड फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियां हर मौके पर सूट करती हैं। यह डिजाइन एथनिक और मॉडर्न वियर दोनों के साथ मैच करता है।यह डिजाइन गरबा या डांडिया नाइट जैसे फंक्शन में खूब जंचता है।
और पढ़ें - डांडिया स्टिक घर पर बनाएं, 5 यूनिक तरीकों से करें डेकोरेट
व्हाइट बेस पर अलग-अलग शेड्स के ब्रश स्ट्रोक्स वाली मल्टीकलर साड़ी आर्टिस्टिक वाइब देती है। यह डिजाइन कॉलेज फेस्ट या कैजुअल पार्टियों के लिए बेस्ट है।
पल्लू पर ट्राइबल पैटर्न और डार्क शेड बॉर्डर वाली साड़ी यूनिक और हैंडीक्राफ्ट लुक देती है। इसे ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ कैरी करने पर स्टाइल और भी बढ़ जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.