चाकू-स्क्रूड्राइवर से न निकाले फ्रिजर में जमी पहाड़ सी बर्फ, जानें आसान तरीका

Published : Jun 20, 2026, 10:00 AM IST
फ्रिजर में जमी बर्फ

सार

Freezer ice removal tips: फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ को जल्दी कैसे हटाएं? क्या चाकू या स्क्रूड्राइवर से बर्फ निकालना सुरक्षित है? फ्रीजर में बार-बार बर्फ जमने से कैसे बचें?

ध्यान नहीं दिया जाए तो फ्रिजर में बर्फ जमना शुरू हो जाती है। इस कारण से फ्रिज की कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है। लोग बर्फ को हटाने के लिए अक्सर फ्रिज बंद कर देते हैं या फिर स्क्रूड्राइवर या चाकू की मदद लेते हैं। बर्फ निकालने के लिए नुकीली चीज का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है। ऐसे न सिर्फ चोट लगने का खतरा रहता है बल्कि फ्रिज खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपके फ्रीजर में भी पहाड़ जैसी बर्फ जमने लगी है, तो आइए जानते हैं कैसे सिंपल टिप्स से इसे एक बार में ही निकाला जा सकता है।

डीफ्रॉस्टिंग का अपनाएं ऑप्शन

फ्रिज में जमी मोटी बर्फ को हटाने के लिए डिफ्रॉस्टिंग का ऑप्शन बेहतर रहता है। जिस स्थान पर फ्रिज का टेंपरेचर सेट किया जाता है, वहीं पर डिफ्रॉस्टिंग का ऑप्शन भी दिया जाता है। बर्फ को पिघलाने के लिए आप डीफ्रॉस्टिंग का बटन दबा दें। धीरे-धीरे बर्फ पिघलना शुरू हो जाएगी। ध्यान रखिएगा कि जब फ्रीजर की बर्फ पिघले तो पानी फ्रिज के अन्य स्थान पर भी गिरेगा, इसलिए आपको फ्रीजर खाली पहले से ही कर देनी चाहिए।

और पढ़ें: 50 साल तक चमकदार और दीमक से सेफ रहेगा लकड़ी का फर्नीचर, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

ड्रिप ट्रे से पानी करें खाली

फ्रिज के पीछे एक प्लास्टिक का बॉक्स या ड्रिप ट्रे लगी होती है, जिसमें पानी जमा होता है। जब आप डिफ्रॉस्ट करेंगे, तब वह ड्रिप ट्रे भर जाएगी। फ्रीजर में बर्फ पिघलने पर एक पाइप के जरिए स्ट्रे तक पहुंचती है। आपको इस ट्रे को खाली कर देना चाहिए। अगर आप उसे खाली कर देंगे तो पानी पूरी फ्रिज में नहीं फैलेगा।

फ्रिज में डीफ्रास्ट कितनी देर में हो जाता है?

फ्रिज में डिफ्रास्ट होने का समय उसके मॉडल और जमी हुई बर्फ पर डिपेंड करता है। मैन्युअल डीफ्रॉस्ट सामान्य तौर पर 30 मिनट से 2 घंटे में हो जाता है। अगर फ्रिज में बहुत मोटी बर्फ जमी है, तो इसमें 3 घंटे से ज्यादा लग सकते हैं। ऑटो डिफ्रास्ट या फ्रास्ट फ्री फ्रिज में यह प्रक्रिया अपने आप होती रहती है इसलिए आपको अलग से समय देने की जरूरत नहीं पड़ती। डीफ्रॉस्ट जल्दी करने के लिए फ्रिज का प्लग निकाल दें और प्रेशर का दरवाजा खुला छोड़ दें। इससे गर्मी में बर्फ जल्दी पिघलेगी।

और पढ़ें: Glass Partition Design: ग्लास पार्टिशन के ट्रेंडी डिजाइन, कीचन और लीविंग रूम को देगी लग्जरी फील

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Balcony Decor Ideas: ₹100 में बालकनी का मेकओवर कैसे करें? कम बजट के 7 ईजी डेकोर आइडियाज
5 Minute Makeup Hacks: पांच मिनट में रेडी ! फॉलो करें क्विक मेकअप ट्रिक